
एंटरटेनमेंट डेस्क. रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों डायरेक्टर लव रंजन की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार (Tu Jhoothi Main Makkaar) के प्रमोशन में बिजी हैं। वे टीवी रियलिटी शो के साथ इवेंट्स में भी जाकर अपनी फिल्म का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। इसी दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रणबीर फैन्स के घिरे नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्हें देखते ही कुछ लड़कियां बेकाबू भी नजर आई। पहले इन लड़कियों ने रणबीर के साथ सेल्फी क्लिक की फिर जबरदस्ती उन्हें छूने और किस करने की कोशिश करने लगी। जब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोग इन लड़कियों को देखकर भड़कने लगे और गंदी हरकतों पर कमेंट्स करने लगे। एक शख्स के भड़ास निकालते हुए लिखा- किसी भी सेलिब्रिटी चाहे लड़का हो या लड़की के साथ फैंस को लिमिट में रहना चाहिए, इंसान होने के नाते किसी को अपनी हरकतों से या उनकी मर्जी के बगैर नहीं छूना चाहिए। एक ने लिखा- मैं समझती हूं कि लोग सेलेब्स को देखकर क्रेजी हो जाते हैं लेकिन किसी को छूने से पहले सोचे कि उन्हें बुरा लग सकता है।
रणबीर कपूर के साथ गंदी हरकत करने भड़के फैन्स
रणबीर कपूर के साथ फैन्स को गलत हरकत करता देख लोग भड़क रहे। एक ने लिखा- ये किसी भी आदमी के साथ हैरेसमेंट से कम नहीं, ऐसे किसी को नहीं करना चाहिए। एक बोला- कोई ऐसा कैसे कर सकता है। बिना सेलेब्स की इजाजत के बगैर उन्हें कोई कैसे छू सकता है। ये किसी पालगपन से कम नहीं है। एक बोला- ये नॉनसेंस है। एक बोला- अभी किसी हीरोइन को लड़कों ने ऐसे पकड़ा होता तो। एक ने गुस्सा निकालते हुए लिखा- प्राइवेसी गई भाड़ में, यहीं कर लो, जीने मत दो बेचारों को। एक ने कहा- जब सेलिब्रिटीज दूरी मेंटेन करते है तो लोग इन्हें घमंडी कहते हैं। एक बोला- रेप होते-होते बच गया। एक ने कहा- लोगों का दिमाग खराब हो गया है, अपनी लिमिट भूल जाते हैं।
होली पर रिलीज हो रही तू झूठी मैं मक्कार
आपको बता दें कि रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार होली पर यानी 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। रणबीर-श्रद्धा की साथ वाली ये पहली फिल्म है। फिल्म डिंपल कपाड़िया के साथ बोनी कपूर, मोनिका चौधरी, हसलीन कौर, आयशा रजा मिश्रा लीड रोल में है। फिल्म में कार्तिक आर्यन कैमियो करते नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें..
इस फिल्म में शाहरुख खान-रानी मुखर्जी के SEX सीन पर मचा था बवाल, आपस में भिड़े थे 2 फिल्ममेकर
सारा अली खान को याद आए बुरे दिन, बताया ब्रेकअप से टूटा दिल, BOX OFFICE पर फ्लॉप हुई फिल्में भी
83 साल पहले इस फिल्म में फर्स्ट टाइम खेली गई थी होली, लेकिन 1 वजह से नहीं देखने मिला था रंग-गुलाल
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।