गोविंदा की पत्नी ने कपिल शर्मा के शो में जाने से किया इनकार, बताई ये बड़ी वजह

Published : Sep 18, 2024, 10:43 PM IST
Sunita Ahuja Vs Kapil Sharma

सार

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में जाने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा है कि कृष्णा और कश्मीरा से उनकी अनबन की वजह से वे इस शो में नहीं जाएंगी। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा की मानें तो वे कभी कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो;' में शिरकत नहीं करेंगी। उन्होंने एक हालिया बातचीत में यह दवा किया है। वे पॉडकास्ट 'टाइमआउट विद अंकित' पर पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने कपिल के नए शो पर ना जाने की वजह भी बताई और उनकी मानें तो ऐसा भांजे कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह से उनकी अनबन है। उन्होंने कहा, "मैं तुम्हे एक बात बोलूं...मैं झूठ नहीं बोलूंगी। कृष्णा और कश्मीरा से मेरा नहीं जमता है तो शो (द ग्रेट इंडियन कपिल शो) करती मैं, अगर वो लोग नहीं होते।"

कृष्णा-कश्मीरा को कभी माफ़ नहीं करेंगी सुनीता आहूजा

सुनीता ने इसी बातचीत में यह कन्फर्म किया कि वे कभी भी कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह को माफ़ नहीं करेंगी। उन्होंने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में काम करना तो दूर उनके (कृष्णा-कश्मीरा) चेहरे तक देखने से इनकार किया।

क्या है कृष्णा-कश्मीरा के साथ सुनीता आहूजा का विवाद

गौरतलब है कि जब कृष्णा 'द कपिल शर्मा शो' में काम करते थे, तब उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा था, 'मैंने गोविंदा को मामा रखा है।' गोविंदा को यह बात बुरी लगी और उन्होंने इसे अपनी बेइज्जती बताया था। साथ ही कहा कि कि उनका भांजा नेशनल टीवी पर उनका मजाक उड़ाकर पैसे कमा रहा है। यह बात कश्मीरा को बुरी लगी और उन्होंने गोविंदा पर निशाना साधते हुए उन्हें पैसों के लिए नाचने वाला इंसान बता दिया और जवाबी कार्रवाई में सुनीता आहूजा ने उन्हें खराब बहू बता दिया था। बाद में कृष्णा और कश्मीरा कई बार माफ़ी मांग चुके हैं, लेकिन गोविंदा और सुनीता उन्हें माफ़ करने से इनकार कर चुके हैं।

क्या कपिल ने की अर्चना को सुनीता से रिप्लेस करने की बात?

'टाइमआउट विद अंकित' पॉडकास्ट पर सुनीता आहूजा ने दावा किया कि कपिल शर्मा ने अपने शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में अर्चना पूरन सिंह को उनसे रिप्लेस करने की बात कही है। उन्होंने कहा, "पता है कपिल शर्मा ने बोला है मुझे, 'इनको (अर्चना पूरन सिंह) हटाकर ना आपको बैठाना चाहिए। मैंने कहा, 'हटा तो कम से कम।"

और पढ़ें…

ऐश्वर्या राय की वजह से 2 रात तक सो नहीं पाए अमिताभ बच्चन! जानिए क्यों?

कौन है TV का यह सुपरस्टार, जो रह चुका आमिर खान से अमिताभ बच्चन तक का बॉडीगार्ड

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश