
Hera Pheri 3 Controversy: अक्षय कुमार और परेश रावल के बीच मामला शांत होने की बजाय और भड़कता जा रहा है। पहले अक्की ने 'हेरा फेरी 3' अचानक छोड़ने के लिए रावल को लीगल नोटिस भेजकर उनसे 25 करोड़ रुपए का हर्जाना मांगा। अब उन्होंने इसका जवाब दिया है। परेश ने X पर अपनी बात रखी है और स्पष्ट किया है कि इस मामले में उचित जवाब उनके वकील ने मेकर्स को भेज दिया है। दरअसल, 'हेरा फेरी 3' के राइट्स अक्षय कुमार ने खरीदे हैं। लेकिन अचानक से परेश रावल ने फिल्म छोड़कर उन्हें परेशानी में डाल दिया है। इसीलिए उन्होंने 'बाबू भैया' के नाम से मशहूर एक्टर को लीगल नोटिस भेजा है।
'हेरा फेरी 3' विवाद में अक्षय कुमार के लीगल नोटिस पर रिएक्शन X पर दिया है। हालांकि, उन्होंने ट्वीट में फिल्म या इससे जुड़े किसी स्टार या टीममेंबर का नाम मेंशन नहीं किया है। लेकिन साफ कर दिया है कि नोटिस का जवाब उनके वकील ने भेज दिया है। उनका दावा है कि इस जवाब के बाद सारा मसला सुलझ जाएगा। परेश रावल ने अपने ट्वीट में लिखा है, "मेरे वकील अमीत नायक ने मेरे वैध टर्मिनेशन और बाहर निकलने के बारे में उचित जवाब भेज दिया है। एक बार जब वे जवाब पढ़ लेंगे तो सभी मुद्दे सुलझ जाएंगे।"
Hera
पिछले दिनों बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि परेश रावल ने 'हेरा फेरी 3' के लिए मेकर्स की ओर से मिला साइनिंग अमाउंट उन्हें लौटा दिया है। रिपोर्ट में लिखा है, “परेश ने 15 फीसदी सालाना ब्याज के साथ 11 लाख रुपए का साइनिंग अमाउंट लौटा दिया है। साथ ही फिल्म से बाहर होने के लिए कुछ ज्यादा पैसे भी दिए हैं। टर्म शीट के मुताबिक़, परेश रावल को 11 लाख रुपए का साइनिंग अमाउंट दिया गया था। उनकी कुछ फीस 15 करोड़ रुपए तय की गई थी।”
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।