Housefull 5 हुई 200 करोड़ पार, 4 साल में ऐसा करने वाली अक्षय कुमार की दूसरी फिल्म

Published : Jun 14, 2025, 02:49 PM IST

अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। बीते 4 साल में यह दूसरा मौक़ा है, जब उनकी कोई फिल्म दुनियाभर में इस आंकड़े को छू पाई है। पढ़ें फिल्म की ताजा बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट...

PREV
15

Housefull 5 ने 8वें दिन कितनी कमाई की?

ट्रेड ट्रैकर वेबसाइट sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक़, हाउसफुल 5 ने 8वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट 6 करोड़ रुपए की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 133.25 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 159.60 करोड़ रुपए पहुंच गया है।

25

हाउसफुल 5 ने 8 दिन में वर्ल्डवाइड कितनी कमाई की?

इसी रिपोर्ट के मुताबिक़, 8 दिन में 'हाउसफुल 5' ने ओवरसीज मार्केट में 44.40 करोड़ रुपए की ग्रॉस कमाई की। यानी वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 204 करोड़ रुपए हो गया है।

35

200 करोड़ कमाने वाली 4 साल में अक्षय कुमार की दूसरी फिल्म

'हाउसफुल 5' बीते 4 साल में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ग्रॉस 200 करोड़ के आंकड़े को छूने वाली दूसरी फिल्म बनी है। इससे पहले 2023 में रिलीज हुई 'OMG 2' ने दुनियाभर में ग्रॉस 221.08 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

45

2025 की 200 करोड़ी हिंदी फ़िल्में

अगर 2025 की बात करें तो 'हाउसफुल 5' दुनियाभर में 200 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार करने वाली तीसरी फिल्म बनी है। इससे पहले विक्की कौशल स्टारर 'छावा' और अजय देवगन स्टारर 'रेड 2' यह कमाल कर चुकी हैं। दोनों फिल्मों की वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई क्रमशः 797.34 करोड़ रुपए और 238.33 करोड़ रुपए रही थी।

55

अक्षय कुमार की वर्ल्डवाइड सभी 200 करोड़ी फ़िल्में

1.गुड न्यूज़ (2019) : 318.57 करोड़ रुपए

2.टॉयलेट : एक प्रेम कथा (2017) : 308.02 करोड़ रुपए

3.सूर्यवंशी (2021) : 294.91 करोड़ रुपए

4.मिशन मंगल (2019) : 290.59 करोड़ रुपए

5.हाउसफुल 4 (2019) : 280.27 करोड़ रुपए

6.2.0 (2018) : 271.99 करोड़ रुपए (सिर्फ हिंदी वर्जन)

7.एयरलिफ्ट (2016) : 221.67 करोड़ रुपए

8.OMG 2 (2023): 221.08 करोड़ रुपए

9. रुस्तम (2016) : 218.12 करोड़ रुपए

10.केसरी (2019) : 207.09 करोड़ रुपए

11.Housefull 5 (2025): 204 करोड़ रुपए

12.राउडी राठौर (2012) : 203.39 करोड़ रुपए

Read more Photos on

Recommended Stories