Housefull 5 Day 4 Record: 100 करोड़ी क्लब में अक्षय कुमार ने की सलमान खान की बराबरी, न. 1 बनने चाहिए बस एक फिल्म

Published : Jun 10, 2025, 04:34 PM IST

'हाउसफुल 5' की बदौलत अक्षय कुमार ने 100करोड़ क्लब में सलमान खान की बराबरी कर ली है। यह भी तय मानिए कि अगले कुछ महीनों में अक्षय सलमान को पछाड़ नं. 1 भी बन सकते हैं। देखें सबसे ज्यादा 100 करोड़ी फ़िल्में देने वाले टॉप 7 स्टार्स की लिस्ट...

PREV
17
1. अक्षय कुमार

'हाउसफुल 5' के बाद अक्षय कुमार की 18 फ़िल्में 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई हैं। ये फ़िल्में हैं: - हाउसफुल 2 (106 CR), राउडी राठौर (133.25 CR), हॉलिडे (112.45 CR), एयरलिफ्ट (128.1 CR), हाउसफुल 3 (109.14 CR), रुस्तम (127.49 CR), जॉली एलएलबी 2 (117 CR), टॉयलेट : एक प्रेम कथा (134.22 CR), गोल्ड (104.72 CR), 2.0(189.55 CR- सिर्फ हिंदी वर्जन), केसरी (154.41 CR), मिशन मंगल (202.98 CR), हाउसफुल 4 (194.60 CR), गुड न्यूज (205.14 CR), सूर्यवंशी (196 CR), OMG 2 (150.17 CR), स्काई फोर्स (131.44 CR) और हाउसफुल 5 (104.98 - सिर्फ चार दिन में)।

27
2, सलमान खान

सलमान खान भी 18 फ़िल्में 100 करोड़ क्लब में देकर अक्षय कुमार की बराबरी पर हैं। 100 करोड़ क्लब में शामिल उनकी फ़िल्में हैं :- दबंग (138.88 CR), रेडी (119.78 CR), बॉडीगार्ड (148.86 CR), एक था टाइगर (198.78 CR), दबंग 2 (155 CR). जय हो (116 CR), किक (231.85 CR), बजरंगी भाईजान (320.34 CR), प्रेम रतन धन पायो (210.16 CR), सुल्तान ( 300.45 CR), ट्यूबलाइट ( 119.26 CR), टाइगर जिंदा है (339.16 CR), रेस 3 (166.40 CR), भारत (211.07 CR), दबंग 3 (146.11 CR, किसी का भाई किसी की जान (110.53 CR), टाइगर 3 (285.52 CR) और सिकंदर (103.45 CR)।

37
3. अजय देवगन

अजय देवगन सबसे ज्यादा 100 करोड़ी फिल्म देने वाले स्टार्स की लिस्ट में हैं। उनकी ये 16 फ़िल्में इस लिस्ट में हैं: -गोलमाल 3 (106.34 CR), सिंघम (100.30 CR), बोल बच्चन ( 102.94 CR), सन ऑफ़ सरदार (105.03CR), सिंघम रिटर्न्स ( 140.62 CR), शिवाय (100.33 CR), गोलमाल अगेन (205.69 CR), रेड (103.07 CR), टोटल धमाल (154.23 CR), दे दे प्यार दे (103.64 CR), तान्हाजी (279.55 CR), दृश्यम (240.54 CR), शैतान (149.49 CR), सिंघम अगेन (268.35 CR) और रेड 2 (174.15 CR)।

47
4.शाहरुख खान

शाहरुख़ खान 10 फिल्मों के साथ सबसे ज्यादा 100 करोड़ी फ़िल्में देने वाले टॉप 7 स्टार्स में शामिल हैं। उनकी 100 करोड़ी फ़िल्में हैं:-रा-वन (114.29 CR), डॉन 2 (106.71 CR), जब तक है जान (120.85 CR), चेन्नई एक्सप्रेस (227.13 CR), हैप्पी न्यू ईयर (203 CR), दिलवाले (148.72 CR), रईस (137.51 CR), पठान (543.05 CR), जवान (643.87 CR) और डंकी (212.42 CR)।

57
5. रणबीर कपूर

सबसे ज्यादा 100 करोड़ी फ़िल्में देने वाले बॉलीवुड स्टार्स की लिस्ट में रणबीर कपूर भी हैं। उनकी ये 7 फ़िल्में इस क्लब में शामिल हैं :- बर्फी (112.15 CR), ये जवानी है दीवानी (188.57 CR), ऐ दिल है मुश्किल (112.48 CR), संजू (342.53 CR) ब्रह्मास्त्र पार्ट 1: शिवा ( 257.44 CR), तू झूठी मैं मक्कार (149.05 CR) और एनिमल (556.36 CR)।

67
6. रणवीर सिंह

रणवीर सिंह की की 7 फ़िल्में 100 करोड़ क्लब में शामिल हैं। ये फ़िल्में हैं :- गोलियों की रासलीला : राम लीला (116.33 CR), बाजीराव मस्तानी (184.2 CR), पद्मावत (302.15 CR), सिम्बा (240.31 CR), गली बॉय (140.25 CR), 83 (109.02 CR) और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (153.60 CR)।

77
7. ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन की भी 7 फ़िल्में 100 करोड़ क्लब में शामिल हैं। ये हैं फ़िल्में हैं : - अग्निपथ (115 CR), कृष 3 (244.92 CR), बैंग बैंग (181.03 CR), काबिल (103.84 CR), सुपर 30 (146.94 CR), वॉर (318.01 CR) और फाइटर (205.55 CR)।

Read more Photos on

Recommended Stories