ऋतिक रोशन की 'जोधा अकबर' में हुई थीं ये 5 भयंकर गलतियां, क्या आपने की कभी नोटिस?

Published : Feb 15, 2025, 01:03 PM IST
Jodha Akbar

सार

ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय स्टारर ‘जोधा अकबार’ में कई बड़ी और भयंकर गलतियां हुई हैं। ऐसी ही 5 गलतियों पर डालिए एक नज़र…

ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय स्टारर फिल्म 'जोधा अकबर' की रिलीज को 17 साल हो गए हैं। 15 फ़रवरी 2008 को डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर की यह फिल्म रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सेमी हिट रही थी। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक़, फिल्म का निर्माण लगभग 55 करोड़ रुपए में हुआ था, जबकि इस फिल्म ने भारत में नेट 56.04 करोड़ रुपए और वर्ल्डवाइड ग्रॉस 107.78 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म में कुछ छोटी-छोटो गलतियां भी हुई थीं। ऐसी ही 5 गलतियों पर डालिए एक नज़र...

1. मुग़ल काल में आलू कहां से आए?

फिल्म के एक सीन में जोधा खाना पकाने के लिए तैयार हैं और उनके पास सब्जियां रखी हैं। इसमें आलू भी दिखाया गया है। अकबर का शासन 16वीं शताब्दी में था, जबकि आलू साउथ अमेरिका से भारत 17वीं शताब्दी में लाया गया था। ऐसे में जोधा की सब्जी की टोकरी में आलू कहां से आया।

यह भी पढ़ें : 400Kg सोने के जेवर-100 हथनियां, वो फिल्म जिसने 17 साल पहले हिलाया BO

2. मुग़ल काल में स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल होता था?

शादी के बाद जब जोधा पहली बार आगरा जाती है तो एक राजपूत नौकरानी चावल से भरा बर्तन लाती है, जिसे जोधा पैर से गिरा देती है। अगर आपने ध्यान दिया हो तो जब वह बर्तन नौकरानी के हाथ में होता है तो उसके नीचे स्टेनलेस स्टील का तला दिखाई देता है, जबकि उस दौर में स्टेनलेस स्टील के बर्तनों का चलन ही नहीं था।

3. महाम अंगा के बोले शब्द का अस्तित्व ही नहीं

फिल्म के एक सीन में महाम अंगा कुक द्वारा बनाए गए खाने की टेस्टिंग का मुद्दा उठाती है और अकबर और शाही दरबारियों से कहती है, "खुद जहांपनाह इस बात पर इनकार-ए-हर्फ़ नहीं उठा सकते।" इस डायलॉग में इस्तेमाल हुआ 'इनकार-ए-हर्फ़' शब्द का अस्तित्व ही नहीं है। सही शब्द हर्फ़-ए-इनकार है, जिसका मतलब होता है आपत्ति।

4. अकबर के काल में मोमबत्तियां कहां से आईं?

फिल्म में मोमबत्तियां जलती दिखाई गई हैं, जबकि असल में मोमबत्ती का उस समय तक अस्तित्व ही नहीं था। 1830 में पहली बार मोमबत्ती बनाई गई थी।

5. अकबरनामा में जोधा बाई के नाम का भी उल्लेख नहीं

रिपोर्ट्स की मानें तो सबसे बड़ा ब्लंडर तो यही है कि फिल्म में जोधा बाई नाम की अकबर की राजपूत रानी बताई गई। जबकि अकबर की आधिकारिक बायोग्राफी अकबरनामा की मानें तो अकबर की कोई हिंदू राजपूत रानी नहीं थी, जिसका नाम जोधा बाई रहा हो। अकबर के बेटे जहांगीर की बायोग्राफी में जरूर यह जिक्र मिलता है कि उसकी मां हिंदू राजपूत राजकुमारी थी, जिसने निकाह के बाद अपना नाम मरियम जमानी रख लिया था।

यह भी पढ़ें : दबंग 'इंस्पेक्टर चंद्रमुखी चौटाला' ने क्यों छोड़ा TV, अब क्या कर रहीं?

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश