Hrithik Roshan ने ठुकराई ये 8 फिल्में, इनमें से 6 रही सुपरहिट, एक बन रही 800Cr में

Published : May 21, 2025, 07:49 AM IST

Hrithik Roshan Reject Films: ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर 2 का टीजर रिलीज सामने आ चुका है। फिल्म के टीजर ने सोशल मीडिया पर गदर मचा दिया। इसी बीच आपको बताते हैं कि ऋतिक ने आखिर किन फिल्मों को रिजेक्ट किया, जो बाद में हिट रही। 

PREV
18

1. आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म लगान के लिए मेकर्स की पहली पसंद ऋतिक रोशन थे। किसी वजह से उन्होंने काम करने से मना कर दिया। मूवी ब्लॉकबस्टर रही।

28

2. ऋतिक रोशन को साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली भी ऑफर हुई थी। हालांकि, बिजी शेड्यूल के चलते वे फिल्म में काम नहीं कर पाए। इस पैन इंडिया फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाका किया।

38

3. ऋतिक रोशन को शाहरुख खान की फिल्म मैं हूं ना भी ऑफर हुई थी। हालांकि, इसमें उन्हें जायेद खान वाला रोल ऑफर हुआ था। वे सेकंड लीड रोल नहीं करना चाहते थे इसलिए ऑफर ठुकरा दिया। ये फिल्म भी सुपरहिट रही।

48

4. ऋतिक रोशन को फिल्म बंटी और बबली भी ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने करने से इनकार कर दिया। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही।

58

5. फिल्म दिल चाहता है के लिए पहली पसंद ऋतिक रोशन थे। फिल्म में ऋतिक को अक्षय खन्ना वाला किरदार ऑफर हुआ था लेकिन उन्होंने काम करने से मना कर दिया। ये फिल्म भी हिट रही।

68

6. ऋतिक रोशन को शाहरुख खान स्टारर स्वदेश भी ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने करने से मना कर दिया। इस फिल्म में शाहरुख की एक्टिंग की आज भी तारीफ होती है। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई।

78

7. आमिर खान की फिल्म रंग दे बसंती भी पहले ऋतिक रोशन को ऑफर हुई थी। लेकिन मेकर्स के साथ उनकी बात नहीं बनी और उन्होंने ऑफर रिजेक्ट कर दिया। ये फिल्म हिट रही थी।

88

8. आपको जानकर हैरानी होगी कि ऋतिक रोशन को 800 करोड़ के बजट में बन रही फिल्म रामायण भी ऑफर हुई। उन्हें रावण का रोल ऑफर हुआ था, जो उन्होंने करने से मना कर दिया।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories