एंटरटेनमेंट डेस्क. ऋतिक रोशन अपनी 12 साल छोटी गर्लफ्रेंड सबा आज़ाद से शादी की तैयारी कर रहे हैं। जी हां, रिपोर्ट्स की मानें तो वे इसी साल नवम्बर में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि एक सोशल मीडिया पोस्ट में यह दावा किया गया है।
बॉलीवुड से जुड़े एक सोशल मीडिया पेज ने इस बात का दावा अपनी एक पोस्ट में किया गया है। इस पोस्ट में लिखा गया है, "ब्रेकिंग न्यूज- ऋतिक रोशन और सबा आज़ाद नवम्बर 2023 में शादी करने जा रहे हैं।" हालांकि, इस बात का कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है।
27
यह पहला मौका नहीं है, जब 49 साल के ऋतिक और 37 साल की सबा की शादी की खबर इस तरह मीडिया में वायरल हुई है। इससे पहले जनवरी 2023 में ऐसी ही खबर आई थी। तब भी यही कहा गया था कि वे इसी साल के अंत में शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
37
दावा यहां तक किया गया था कि ऋतिक के परिवार ने सबा को स्वीकार कर लिया है। उनके मुताबिक़, सबा ऋतिक के लिए एकदम सटीक पसंद हैं। वहीं, ऋतिक और उनकी पहली पत्नी के बेटे ऋहान और ऋदान भी सबा को अपनी जिंदगी में स्वीकार करने के लिए तैयार हैं।
47
जनवरी में आई ख़बरों में कहा गया था कि ऋतिक और सबा शादी के लिए छोटी सी सेरेमनी की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें दोनों के फैमिली मेंबर्स के अलावा चुनिंदा रिलेटिव्स और फ्रेंड्स शामिल हो सकते हैं। शादी के बाद कपल एक लंबे वैकेशन पर जाने की तैयारी कर रहा है।
57
ऋतिक और सबा हाल ही में तब खूब चर्चा में रहे थे, जब एयरपोर्ट पर वे एक-दूसरे को Kiss करते नजर आए थे। इससे पहले यह दावा भी किया गया था कि ऋतिक और सबा एक-दूसरे के साथ शिफ्ट होने वाले हैं। हालांकि, खुद ऋतिक ने इन ख़बरों का खंडन कर दिया था। उन्होंने अपनी एक पोस्ट में लिखा था, "इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है।"
67
ऋतिक और सबा के रिश्ते की खबर सबसे पहले मीडिया में पिछले साल फ़रवरी में आई थी, जब दोनों एक डिनर डेट पर साथ नजर आए थे। बाद में जब वे करन जौहर की बर्थडे पार्टी में साथ पहुंचे तो इसे उनके रिश्ते के कन्फर्मेशन के तौर पर देखा गया था।
77
अगर ऋतिक सबा से शादी करते हैं तो यह उनकी दूसरी शादी होगी। ऋतिक की पहली शादी 2000 में सुजैन खान से हुई थी, जिनसे उनके दो बेटे ऋहान और ऋदान हैं। 2014 में कपल का तलाक हो गया था।