IIFA 2025: जानिए नॉमिनेशन में कौन-कौन, कहां और कब होगी सेरेमनी?

Published : Feb 02, 2025, 11:50 PM ISTUpdated : Feb 03, 2025, 12:12 AM IST
IIfa 2025 Nominations

सार

IIFA 2025 के नॉमिनेशन्स का ऐलान! जानिए बेस्ट फिल्म, एक्टर, एक्ट्रेस और अन्य कैटेगरीज में किन सितारों को मिला नॉमिनेशन। जयपुर में होने वाले इस इवेंट में कौन बनेगा विजेता?

एंटरटेनमेंट डेस्क. इंटरनेशनल इंडियन फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स यानी IIFA 2025 के लिए टॉप कैटेगरीज के नॉमिनेशंस का ऐलान कर दिया गया है। 8 मार्च ने 9 मार्च के बीच इन अवॉर्ड्स की सेरेमनी होगी। इस बार IIFA के लिए वैन्यू के तौर पर जयपुर को चुना गया है। जानिए टॉप 10 कैटेगरी में किस-किसको को किया गया नॉमिनेट…

कैटेगरी नं. 1 : बेस्ट पिक्चर

नॉमिनेशन : लापता लेडीज, भूल भुलैया 3, स्त्री 2, किल, आर्टिकल 370 और शैतान।

कैटेगरी नं. 2 : बेस्ट डायरेक्शन

नॉमिनेशन : किरण राव (लापता लेडीज), निखिल नागेश भट्ट (किल), अमर कौशिक (स्त्री 2), सिद्धार्थ आनंद (फाइटर), अनीस बज्मी (भूल भुलैया 3), आदित्य सुहास झाम्बले (आर्टिकल 370)

कैटेगरी नं. 3 : बेस्ट एक्ट्रेस

नॉमिनेशन : निताशी गोयल (लापता लेडीज), आलिया भट्ट (जिगरा), यामी गौतम (आर्टिकल 370), कैटरीना कैफ (मैरी क्रिसमस) और श्रद्धा कपूर (स्त्री 2)

कैटेगरी नं. 4 : बेस्ट एक्टर

नॉमिनेशन : स्पर्श श्रीवास्तव (लापता लेडीज), राजकुमार राव (श्रीकांत), कार्तिक आर्यन (भूल भुलैया 3), अभिषेक बच्चन (आई वॉन्ट टू टॉक) और अजय देवगन (मैदान)

यह भी पढ़ें : सलमान खान पर हुआ कमेंट तो भड़कीं उर्फी जावेद, बोलीं- सामने बोलकर दिखा...

कैटेगरी नं. 5 : बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस

नॉमिनेशन : छाया कदम (लापता लेडीज), विद्या बालन (भूल भुलैया 3), जानकी बोडिवाला (शैतान), ज्योतिका (श्रीकांत) और प्रियामणि (आर्टिकल 370)

कैटेगरी नं. 6 : बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर

नॉमिनेशन : रवि किशन (लापता लेडीज), अभिषेक बनर्जी (स्त्री 2), फरदीन खान (खेल खेल में), राजपाल यादव (भूल भुलैया 3) और मनोज पाहवा(जिगरा)

कैटेगरी नं. 7 : बेस्ट निगेटिव रोल

नॉमिनेशन : राघव जुयाल (किल), आर. माधवन (शैतान), गजराज राव (मैदान), विवेक गोम्बर (जिगरा) और अर्जुन कपूर(सिंघम अगेन)

कैटेगरी नं. 8 : बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर

नॉमिनेशन : सचिन-जिगर (स्त्री 2), सचिन-जिगर, तनिष्क बागची, मितराज़, राघव, तलविंदर, एनडीएस, एमसी स्क्वायर (तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया), प्रीतम, लीजो जॉर्ज, सचेत-परम्परा, डीजे चेतस, आदित्य रिखरी, तनिष्क बागची, अमाल मलिक (भूल भुलैया 3), राम संपत (लापता लेडीज), ए. आर. रहमान (मैदान)

कैटेगरी नं. 9 : बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल)

नॉमिनेशन : अरिजीत सिंह (लापता लेडीज), करण औजिला (बैड न्यूज), दिलजीत दोसांझ- बादशाह (क्रू), जुबिन नौटियाल (आर्टिकल 370) और मितराज (तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया)

कैटेगरी नं. 10 : बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल)

नॉमिनेशन : श्रेया घोषाल (लापता लेडीज और भूल भुलैया 3), मधुबंती बागची (स्त्री 2), रेखा भारद्वाज (किल) और शिल्पा राव (फाइटर)।

यह भी पढ़ें : शाहरुख़ खान का वो कारनामा, जिसके चलते रो पड़ी थीं भारती सिंह!

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Sunny Deol की 150 मिनट की फिल्म, इंटरवल के बाद एंट्री, जीता नेशनल अवॉर्ड, फिर बने 4 रीमेक
Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे