
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2025 का खिताब पहली बार भारत ने अपने नाम किया। इंडियन वुमन्स क्रिकेट टीम ने वो कर दिखाया कि पूरा भारत उनपर गर्व कर रहा है। आम से खास तक हर कोई टीम इंडिया को बधाई दे रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स भी पीछे नहीं है। सेलेब्स लगातार सोशल मीडिया के जरिए टीम को बधाई दे रहे हैं। सनी देओल टीम की जीत से काफी खुश है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा- हिंदुस्तान जिंदाबाद! आज मेरी बहनों ने इतिहास रच दिया। नारी शक्ति ने तिरंगे को ऊंचा फहरा दिया है। ये जीत हर हिंदुस्तानी की जीत है। इसी तरह अन्य स्टार्स ने भी बधाई दी।
अनुष्का शर्मा ने इंस्टा स्टोरी पर वुमन्स क्रिकेट टीम को बधाई देते हुए लिखा- आप चैंपियन है। बहुत ही शानदार उपलब्धि। श्रद्धा कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी फोटो शेयर कर लिखा- दशकों से सिर्फ पेरेंट्स से सुनते थे कि 1983 कैसा था। हमें हमारा ये वाला पल देने के लिए शुक्रिया गर्ल्स, ये पीढ़ियों तक याद रहेगा। विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर टीम इंडिया की फोटो शेयर कर लिखा- वर्ल्ड चैंपियन। हमारी नीली जर्सी वाली महिलाओं ने क्रिकेट का शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने खेल पर पूरी तरह कब्जा कर लिया- बल्लेबाजी, गेंदबाजी और खासकर फील्डिंग में उन्हें अपना सब कुछ झोंकते दिया @imharmanpreet_kaur कप्तान साहब, बहुत-बहुत बधाई! टीम इंडिया को बधाई। हमें ये खुशी देने के लिए शुक्रिया। जय हिंद। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टा स्टोरी पर टीम इंडिया की फोटो शेयर कर लिखा- हमारे चैंपियन्स को बधाई।
ये भी पढ़ें... विश्व कप जीत के बाद उमड़ा गर्व का सैलाब, PM मोदी ने टीम इंडिया की ‘लाजवाब जर्नी’ पर कही बड़ी बात
कियारा आडवाणी ने भी जीत का जश्न मनाते हुए लिखा- हमारे चैंपियंस, आपने कर दिखाया! क्या अविश्वसनीय पल है, आपने इतिहास रच दिया है। हमारी महिला खिलाड़ियों को बधाई। अभिषेक बच्चन ने लिखा- कम ऑन इंडिया- विश्व चैंपियन, तुम पर हमें बहुत गर्व है। शाबाश लेडीज। रणदीप हुड्डा ने लिखा- इतिहास रच दिया गया! टीम इंडिया पहली बार आईसीसी महिला विश्व कप चैंपियन बनी। दिल टूटने से लेकर वीरता तक, इस स्वर्णिम पीढ़ी ने ये कर दिखाया है। आज हर भारतीय को गर्व है। इसी तरह अजय देवगन, कंगना रनोट, तृप्ति डिमरी, अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, सलमान खान, सिद्धार्थ मल्होत्रा, रणबीर कपूर, वरुण धवन सहित कई सेलेब्स ने वुमन्स इंडियन क्रिकेट टीम को जीत के लिए बधाई दी।
ये भी पढ़ें... Women's WC Final 2025: फाइनल में इन 5 भारतीय खिलाड़ियों ने किया धमाकेदार प्रदर्शन
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।