
Janhvi Kapoor Boyfriend Shikhar Pahariya: जाह्नवी कपूर अपने ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वहीं, शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya) भी किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में आ ही जाते हैं। एक बार फिर शिखर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें ट्रोल करने को सबक सिखाया है। एक ने उनकी जाति को लेकर कमेंट किया था और उन्हें निशाना बनाया था। शिखर ने इसका तगड़ा जवाब देते हुए बोलती बंद कर दी। आखिर क्यों शिखर ट्रोलर्स के निशाने पर आए, आइए जानते हैं इसके बारे में..
Shikhar Pahariya ने दीवाली पर गर्लफ्रेंड जाह्नवी कपूर के साथ अपने कुछ पालतू पेट्स की फोटोज शेयर की थी। इसी फोटो पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा था- लेकिन तू तो दलित है। शिखर भी कमेंट करने में पीछे नहीं रहे। उन्होंने जवाब देते हुए इंस्टा स्टोरी पोस्ट शेयर कर लिखा- यह सच में काफी दुखद है कि 2025 में भी आप जैसे लोग ऐसी छोटी सोच और मानसिकता वाले हैं। दीवाली लाइट, प्रोग्रेस और यूनिटी का फेस्टिवल है। ये कॉन्सेप्ट आपकी छोटी बुद्धि से एकदम परे है। भारत की ताकत हमेशा इसकी विविधता में रही है, जिसे तुम जैसे लोग कभी नहीं समझ पाओंगे। बुरी सोच फैलाने के बजाए खुद को शिक्षित करने पर ध्यान दो। फिलहाल एकमात्र चीज है जो सच में अछूत है, वो है तुम्हारी सोच।
शिखर पहाड़िया ने दीवाली पर अपने पेट्स के साथ फोटो शेयर की थी। फोटो कर उन्होंने लिखा था- हमारी तरफ से आपको दीवाली की शुभकामनाएं। भगवान राम के आगमन से आपके जीवन में प्रकाश और समृद्धि आए, बुराई पर अच्छाई की जीत हो। तारीफ के काबिल है वो लोग जो जरूरतमंदों की मदद करने, उनकी रक्षा करने की क्षमता रखते हैं और हमेशा आगे रहते हैं।
शिखर पहाड़िया पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के नाती हैं। वे सुशील कुमार की बेटी स्मृति शिंदे के बेटे हैं। जाह्नवी और शिखर स्कूल से काफी अच्छे दोस्त रहे हैं और दोनों ने हाईस्कूल तक साथ में पढ़ाई की है। हालांकि, दोनों में से किसी भी अभी तक अपनी रिलेशनशिप को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। वहीं, शिखर के भाई वीर पहाड़िया ने इसी साल आई फिल्म स्काई फोर्स से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, निरमत कौर सारा अली खान लीड रोल में थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।