साड़ी पहन कमर तक पानी में डूबी दिखीं जाह्नवी कपूर, लोगों ने की बॉलीवुड की इन दो हीरोइनों से की तुलना

Published : Jan 21, 2023, 11:40 PM IST
Janhvi Kapoor

सार

जाह्नवी कपूर ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो व्हाइट-गोल्डन साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। जाह्नवी की इन तस्वीरों में लोग उनकी तुलना अप्सरा से कर रहे हैं। 

Janhvi Kapoor Latest Pics: श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो अक्सर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। जाह्नवी कपूर ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो गोल्डन बॉर्डर वाली सफेद साड़ी पहन पानी में नहाती नजर आ रही हें। इन तस्वीरों में जाह्नवी बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। यहां तक कि सोशल मीडिया यूजर्स जाह्नवी के इस लुक की तुलना 'राम तेरी गंगा मैली' की मंदाकिनी और 'सत्यम शिवम सुंदरम' की जीनत अमान से कर रहे हैं।

कमर तक पानी में डूबी दिखीं जाह्नवी :

जाह्नवी की इन तस्वीरों में वो व्हाइट साड़ी में कमर तक पानी में डूबी नजर आ रही हैं। इसके साथ ही वो एक हाथ से पल्लू को संभालते हुए कातिलाना पोज दे रही हैं। साथ ही उनके गले में एक माला है। जाह्नवी की आंखों में सुरमा लगा हुआ दिख रहा है। फैंस को जाह्नवी का ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है। बता दें कि इस साल जाह्नवी की दो फिल्में 'बवाल' और 'मिस्टर एंड मिसेज माही' रिलीज होने वाली हैं।

पानी में आग लग जाएगी :

जाह्नवी की फोटो देख लोग सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। कुछ ही घंटों में उनकी इस तस्वीर को 10 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। साथ ही लोग जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक शख्स ने कहा- जाह्नवी के सामने तो पानी भी फीका पड़ रहा है। वहीं, एक और शख्स ने लिखा- पानी में आग लग जाएगी। इसके साथ ही लोग फायर और हार्ट इमोजी बनाकर जाह्नवी की तारीफ कर रहे हैं।

धड़क से किया था डेब्यू :

वर्कफ्रंट की बात करें तो 2022 में जाह्नवी कपूर की दो फिल्में गुडलक जैरी और मिली रिलीज हुईं। हालांकि, दोनों ही फिल्मों को खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म मिस्टर एंड मिसेस माही की शूटिंग में व्यस्त हैं। राजकुमार राव के साथ उनकी ये फिल्म क्रिकेट पर बेस्ड है। जाह्नवी को कई बार क्रिकेट प्रैक्टिस भी करते हुए भी देखा गया है। जाह्नवी कपूर ने 2018 में फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ईशान खट्टर के साथ वाली उनकी इस फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया था।

ये भी देखें : 

8 PHOTO: पहले से भी ज्यादा खूबसूरत दिखने लगी है गोविंदा की ये हीरोइन, रियल लाइफ में है 3 बच्चों की मां

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 से क्या है राहुल गांधी का कनेक्शन, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान!
Sunny Deol की 150 मिनट की फिल्म, इंटरवल के बाद एंट्री, जीता नेशनल अवॉर्ड, फिर बने 4 रीमेक