तो क्या 1040 करोड़ कमाने वाली PATHAAN का रिकॉर्ड तोड़ेगी SRK की जवान, इस वजह से मच रही खलबली

Published : Mar 11, 2023, 04:13 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. शाहरुख खान की फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस का माहौल ही बदलकर रख दिया। पठान ने 1040 करोड़ कमाए हैं। अब कहा जा रहा है कि उनकी अपकमिंग फिल्म जवान, पठान का भी रिकॉर्ड तोड़ देगी। इसके पीछे की एक बहुत बड़ी वजह सामने आई है, आइए बताते हैं...

PREV
16

आपको बता दें कि हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म जवान से जुड़ी एक क्लिप वायरल हुई थी, जिसमें वह शानदार एक्सन करते नजर आ रहे थे। इसी क्लिप के बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेजी से हो रही है जवान, पठान का रिकॉर्ड ब्रेक करेगी। 

26

फिल्म जवान से लीक हुए वीडियो में जैसे ही शाहरुख खान का एंट्री होती है वैसे ही फैन्स क्रेजी हो जाते हैं। उनके धांसू एक्शन को देखने के बाद फैन्स सोशल मीडिया पर कमेंट्स कर रहे हैं और बता रहे है कि ये फिल्म पठान से ज्यादा गदर मचाएंगी। 

36

हालांकि, बाद में वीडियो को डिलीट कर दिया गया क्योंकि शाहरुख खान और मेकर्स चाहते हैं कि फैन्स के बीच उत्सुकता का लेवल बरकरार रहे और लोग सिनेमाघरों में इस फिल्म का आनंड उठाए। इसे साउथ के हिट डायरेक्टर एटली ने निर्देशित किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो इसका बजट 200 करोड़ रुपए हैं। 

46

फैन्स जवान के लीक वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे और इसे रिलीज से पहले ही हिट बता रहे हैं। एक ने लिखा- जवान ने पहले ही रिकॉर्ड ब्रेक करना शुरू कर दिया है। फिल्म का नाम अनाउंस होते ही लोगों ने इसमें रुचि दिखानी शुरू कर दी थी। एक अन्य ने लिखा- इस साल बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान ही सारे रिकॉर्ड तोड़ने और बनाने वाले हैं। 

56

बता दें कि फिल्म जवान इसी साल 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में शाहरुख खान के साथ साउट एक्ट्रेस नयनतारा लीड रोल में है। वहीं, फिल्म में विजय सेतुपति विलेन का रोल प्ले कर रहे है। कहा तो यह भी जा रहा है कि फिल्म में शाहरुख डबल रोल प्ले कर रहे हैं।

66

बात शाहरुख खान की पठान की करें तो यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म को 250 करोड़ के बजट में तैयार किया गया था। फिल्म ने इंडिया में 38.28 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पठान 1040 करोड़ रुपए कमा चुकी है। 

ये भी पढ़ें..
BOX OFFICE पर बॉलीवुड के 1000 Cr दांव पर, क्या FLOP अक्षय-सलमान-कार्तिक की फिल्में बचा पाएंगी लाज

250 Cr की पठान की असल कहानी ऐसे आएगी सामने, मेकर्स ने मास्टर स्ट्रोक खेलकर बढ़ाया एक्साइटमेंट

ऐसे-ऐसे कांड कर विवादित पूनम पांडे ने खूब कमाया नाम, न्यूड होने का ऐलान कर मचा चुकी खलबली

Recommended Stories