MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • BOX OFFICE पर बॉलीवुड के 1000 Cr दांव पर, क्या FLOP अक्षय-सलमान-कार्तिक की फिल्में बचा पाएंगी लाज

BOX OFFICE पर बॉलीवुड के 1000 Cr दांव पर, क्या FLOP अक्षय-सलमान-कार्तिक की फिल्में बचा पाएंगी लाज

एंटरटेनमेंट डेस्क. 2022 बॉलीवुड के लिए अच्छा नहीं रहा। 2023 की शुरुआत धमाकेदार रही। शाहरुख खान की पठान ने इंडस्ट्री में पड़े सूखे को हटा दिया। इस साल कई दिग्गजों की फिल्मों के सीक्वल्स रिलीज होने वाले है और इन पर करीब 1000 करोड़ का दांव लगा है।

3 Min read
Rakhee Jhawar
Published : Mar 11 2023, 01:15 PM IST| Updated : Mar 11 2023, 01:48 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
Image Credit : instagram

इस साल बॉलीवुड में सीक्वल की बारिश होने जा रही है और ट्रेड पंडितों का मानना ​​है कि 2023 और 2024 में फ्रेंचाइजी फिल्मों और मूवी यूनिवर्स का एक शानदार सीजन होने वाला है।

210
Image Credit : instagram

इस साल अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल हेरा फेरी 4, वेलकम 2 और आवारा पागल दीवाना 2 में नजर आने वाले हैं। बता दें कि अक्षय ने लंबे समय से कोई हिट फिल्म नहीं है। उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही है। अब उनके हिट होने का सारा दारोमदार अपकमिंग सीक्वल्स पर डिपेंड करता है।

310
Image Credit : instagram

वहीं, कार्तिक आर्यन की हालिया रिलीज फिल्म शहजादा फ्लॉप साबित हुई। वह फिलहाल आशिकी 3 और भूल भुलैया 3 में काम कर रहे हैं। इसी तरह सलमान खान की टाइगर 3 आने वाली है और फैन्स पहले से ही शाहरुख खान को पठान 2 के साथ आने के लिए कह रहे हैं। 

410
Image Credit : instagram

शहजादा और सेल्फी की हालिया फ्लॉप के साथ साउथ रीमेक को लेकर ट्रेड एनालिस्ट्स का कहना है कि अब यह फैशन से आउट हो गया है। वहीं, अजय देवगन की दृश्यम 2 और रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र की सफलता से थोड़ी उम्मीदें जागी थी। 

510
Image Credit : instagram

अब सवाल उठ रहा है कि क्या सीक्वल, फ्रेंचाइजी और मूवी यूनिवर्स सफलता की गारंटी देंगे। क्या वाकई बॉलीवुड के पास ओरिजनलिटी का खजाना खत्म हो गया है। ट्रेड एनालिस्ट अतुल मोहन कहना है कि कई फिल्म स्टूडियो वर्तमान में कई सीक्वल, फ्रेंचाइजी और सिनेमाई यूनिवर्स की प्लानिंग कर रहा है। 

610
Image Credit : instagram

रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल मोस्ट अवेटेड फ्रेंचाइजी फिल्में  यारियां 2, ड्रीम गर्ल 2, गदर 2 और टाइगर 3 की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, जिनकी कुल कमाई लगभग सामूहिक रूप से 450-500 करोड़ रुपए हो सकती है। 

710
Image Credit : instagram

ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा का अनुमान है कि 1000 करोड़ रुपए इन फ्रेंचाइजी फिल्मों पर लगे हैं। डिस्ट्रीब्यूटर और एनालिस्ट राज बंसल इस दावे को सही मानते हैं और कहते हैं- सीक्वल और फ्रेंचाइजी पर हजारों करोड़ रुपए का दांव है। 
 

810
Image Credit : instagram

क्या बॉलीवुड के मेकर्स अपना बड़ा दांव फ्रेंचाइजी पर लगा रहे हैं? इसे लेकर भूल भुलैया की फ्रेंचाइजी देने वाले अनीस बज्मी का कहना है कि इसकी मौलिकता फ्रेंचाइजी और सीक्वल को जन्म देती है। जब कोई फिल्म हिट होती है तो एक फ्रेंचाइजी बनाई जाती है। पहली फिल्म फ्रेंचाइजी नहीं होती है।

910
Image Credit : instagram

अनीस बज्मी का कहना है- नो एंट्री और वेलकम फ्रेंचाइजी फिल्में नहीं थीं। जब कोई फिल्म हिट होती है और दर्शकों के बीच एक्पेक्टेशन बढ़ता है तो आप इसे आगे ले जाना चाहते हैं। अगर आपको लगता है कि आप उसी जुनून के साथ सीक्वल बना सकते हैं, जिसके साथ आपने पहली फिल्म बनाई थी, तो आपको निश्चित रूप से एक फ्रेंचाइजी बनानी चाहिए। 

1010
Image Credit : instagram

फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अक्षय राठी का कहना है कि सारा ध्यान केवल फ्रेंचाइजी पर नहीं है। मैदान, किसी का भाई किसी की जान, जवान, डंकी और अक्षय कुमार की कुछ फिल्में हैं, जो दर्शकों का आकर्षित कर सकती है। 

ये भी पढ़ें..
250 Cr की पठान की असल कहानी ऐसे आएगी सामने, मेकर्स ने मास्टर स्ट्रोक खेलकर बढ़ाया एक्साइटमेंट

LFW: शिल्पा शेट्टी ने बिखेरा हुस्न का जलवा, सोनाक्षी ने स्टाइल में मारी एंट्री, इन्होंने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

ऐसे-ऐसे कांड कर विवादित पूनम पांडे ने खूब कमाया नाम, न्यूड होने का ऐलान कर मचा चुकी खलबली

ऐसा क्या दिखाना चाहते हैं TIGER 3 के मेकर्स SRK के सीक्वेंस को फाइनल करने लगा इतना वक्त, अब होगी शूटिंग

About the Author

RJ
Rakhee Jhawar
राखी झवर। मीडिया जगत में 30 साल का अनुभव। 1995 से पत्रकारिता की शुरुआत की। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी में कार्यरत हैं, यहां पर मनोरंजन बीट पर काम कर रही हैं। इससे पहले राखी देशबुंध, दैनिक सांध्य प्रकाश, दैनिक अग्निबाण, नवभारत समाचार पत्र, दैनिक भास्कर समाचार पत्र, पीपुल्स समाचार पत्र, स्टार समाचर पत्र, दैनिक भास्कर डिजीटल में काम कर चुकी हैं। कला और संस्कृति के क्षेत्र में रिपोर्टिंग का अनुभव।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved