Published : Mar 11, 2023, 01:15 PM ISTUpdated : Mar 11, 2023, 01:48 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. 2022 बॉलीवुड के लिए अच्छा नहीं रहा। 2023 की शुरुआत धमाकेदार रही। शाहरुख खान की पठान ने इंडस्ट्री में पड़े सूखे को हटा दिया। इस साल कई दिग्गजों की फिल्मों के सीक्वल्स रिलीज होने वाले है और इन पर करीब 1000 करोड़ का दांव लगा है।
इस साल बॉलीवुड में सीक्वल की बारिश होने जा रही है और ट्रेड पंडितों का मानना है कि 2023 और 2024 में फ्रेंचाइजी फिल्मों और मूवी यूनिवर्स का एक शानदार सीजन होने वाला है।
210
इस साल अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल हेरा फेरी 4, वेलकम 2 और आवारा पागल दीवाना 2 में नजर आने वाले हैं। बता दें कि अक्षय ने लंबे समय से कोई हिट फिल्म नहीं है। उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही है। अब उनके हिट होने का सारा दारोमदार अपकमिंग सीक्वल्स पर डिपेंड करता है।
310
वहीं, कार्तिक आर्यन की हालिया रिलीज फिल्म शहजादा फ्लॉप साबित हुई। वह फिलहाल आशिकी 3 और भूल भुलैया 3 में काम कर रहे हैं। इसी तरह सलमान खान की टाइगर 3 आने वाली है और फैन्स पहले से ही शाहरुख खान को पठान 2 के साथ आने के लिए कह रहे हैं।
410
शहजादा और सेल्फी की हालिया फ्लॉप के साथ साउथ रीमेक को लेकर ट्रेड एनालिस्ट्स का कहना है कि अब यह फैशन से आउट हो गया है। वहीं, अजय देवगन की दृश्यम 2 और रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र की सफलता से थोड़ी उम्मीदें जागी थी।
510
अब सवाल उठ रहा है कि क्या सीक्वल, फ्रेंचाइजी और मूवी यूनिवर्स सफलता की गारंटी देंगे। क्या वाकई बॉलीवुड के पास ओरिजनलिटी का खजाना खत्म हो गया है। ट्रेड एनालिस्ट अतुल मोहन कहना है कि कई फिल्म स्टूडियो वर्तमान में कई सीक्वल, फ्रेंचाइजी और सिनेमाई यूनिवर्स की प्लानिंग कर रहा है।
610
रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल मोस्ट अवेटेड फ्रेंचाइजी फिल्में यारियां 2, ड्रीम गर्ल 2, गदर 2 और टाइगर 3 की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, जिनकी कुल कमाई लगभग सामूहिक रूप से 450-500 करोड़ रुपए हो सकती है।
710
ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा का अनुमान है कि 1000 करोड़ रुपए इन फ्रेंचाइजी फिल्मों पर लगे हैं। डिस्ट्रीब्यूटर और एनालिस्ट राज बंसल इस दावे को सही मानते हैं और कहते हैं- सीक्वल और फ्रेंचाइजी पर हजारों करोड़ रुपए का दांव है।
810
क्या बॉलीवुड के मेकर्स अपना बड़ा दांव फ्रेंचाइजी पर लगा रहे हैं? इसे लेकर भूल भुलैया की फ्रेंचाइजी देने वाले अनीस बज्मी का कहना है कि इसकी मौलिकता फ्रेंचाइजी और सीक्वल को जन्म देती है। जब कोई फिल्म हिट होती है तो एक फ्रेंचाइजी बनाई जाती है। पहली फिल्म फ्रेंचाइजी नहीं होती है।
910
अनीस बज्मी का कहना है- नो एंट्री और वेलकम फ्रेंचाइजी फिल्में नहीं थीं। जब कोई फिल्म हिट होती है और दर्शकों के बीच एक्पेक्टेशन बढ़ता है तो आप इसे आगे ले जाना चाहते हैं। अगर आपको लगता है कि आप उसी जुनून के साथ सीक्वल बना सकते हैं, जिसके साथ आपने पहली फिल्म बनाई थी, तो आपको निश्चित रूप से एक फ्रेंचाइजी बनानी चाहिए।
1010
फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अक्षय राठी का कहना है कि सारा ध्यान केवल फ्रेंचाइजी पर नहीं है। मैदान, किसी का भाई किसी की जान, जवान, डंकी और अक्षय कुमार की कुछ फिल्में हैं, जो दर्शकों का आकर्षित कर सकती है।