जिया खान का सुसाइड नोट: प्यार में प्रेग्नेंट हुई, बच्चा गिराया, एक्ट्रेस ने 6 पेज में बयां किया था अपना दर्द

Published : Apr 28, 2023, 11:30 AM IST
Jiah Khan Suicide Case

सार

जिया खान ने 3 जून 2013 को ख़ुदकुशी करने से पहले 6 पेज का सुसाइड नोट लिखा था। इसमें उन्होंने बताया था कि कैसे किसी शख्स ने उन्हें प्यार में धोखा दिया था। उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें अपना बच्चा तक गिराना पड़ा था।

एंटरटेनमेंट डेस्क. जिया खान (Jiah Khan) ख़ुदकुशी मामले में सीबीआई (CBI) की विशेष अदालत 28 अप्रैल को अहम फैसला सुनाने जा रही है। इस फैसले से तय होगा कि जिया के बॉयफ्रेंड रहे सूरज पंचोली (Soaoraj Pancholi) दोषी करार दिए जाते हैं या फिर उन्हें बाइज्जत बरी किया जाता है। इस केस में जिया खान के सुसाइड नोट की अहम भूमिका है, जिसमें उन्होंने प्यार में मिले धोखे से लेकर बच्चा गिराने तक का जिक्र किया था। पढ़िए 3 जून 2013 को ख़ुदकुशी करने से पहले आखिर 6 पेज के सुसाइड नोट में जिया खान ने क्या कुछ लिखा था...

प्रेग्नेंट होने से डरती थीं जिया खान, फिर भी बॉयफ्रेंड के लिए हुईं

जिया खान ने अपने सुसाइड नोट में लिखा था, "मुझे नहीं पता कि कैसे कहूं। लेकिन मैं यह कर सकती हूं। मेरे पास खोने के लिए अब कुछ नहीं है। पहले ही मैं सब कुछ खो चुकी हूं। जब तुम इसे पढ़ रहे होंगे, तब तक मैं जा चुकी हूं या जाने वाली हूं। मैं अंदर से टूट गई हूं। तुम्हे नहीं पता होगा, लेकिन तुमने मुझे इस कदर इफ़ेक्ट किया कि मैं अपने आपको तुम्हारे प्यार में खो बैठी हूं। फिर भी तुमने मुझे हर दिन सताया। इन दिनों मुझे कोई उम्मीद की किरण नहीं दिख रही है, मैं जागना नहीं चाहती। एक वक्त था, जब मैं अपनी जिंदगी, फ्यूचर तुम्हारे साथ देखने लगी थी थी। लेकिन तुमने मेरे सपने तोड़ दिए। मैं भीतर से मरी हुई फील कर रही हूं। मैंने जितनी परवाह तुम्हारी की, उतनी किसी की नहीं की। तुमने मेरे प्यार का सिला धोखे और झूठ से दिया। इससे फर्क नहीं पड़ता कि मैंने तुम्हें कितने गिफ्ट दिए या मैं तुम्हारे लिए किस कदर खूबसूरत लग रही थी।मैं प्रेग्नेंट होने में डरती थी, लेकिन मैंने खुद को दर्द दिया।"

यहां रही तो तुम्हारे प्यार को तरसूंगी : जिया खान

जिया ने लिखा था, "तुमने मुझे हर दिन दर्द दिया। मेरे हर हिस्से को बर्बाद कर दिया। मेरी आत्मा को नेस्तानाबूद कर दिया है। ना मैं खा सकती हूं, ना सो सकती हूं, ना सोच सकती हूं और न ही काम कर सकती हूं। मैं हर चीज से दूर जा रही हूं। अब करियर इसके लायक भी नहीं है। जब मैं तुमसे मिली थी तो इंस्पायर्ड, महत्वकांक्षी और अनुशासित थी। फिर मैं तुमसे प्यार करने लगी। मुझे लगा कि तुम मुझे और बेहतर बनाओगे। ना जाने किस्मत ने हमें क्यों मिलाया। दर्द, बलात्कार, गाली-गलौज, यातनाएं हर एक दर्द के बाद मुझे लगा कि मैं यह डिजर्व नहीं करती थी। मुझे तुम्हारी ओर से प्यार या कमिटमेंट नहीं मिला। मुझे बस यही डर लगता था कि तुम मुझे मेंटली और फिजिकली चोट पहुंचाओगे। तुम्हारी जिंदगी पार्टियों और दूसरी महिलाओं के लिए थी। मेरे लिए तुम और मेरा काम ही सबकुछ था। अगर मैं यहां रही तो तुम्हारे लिए तरसूंगी और तुम्हे याद करूंगी।"

जिया खान ने लिखा था- मैं इसे अपने खून से लिख रही

जिया के सुसाइड नोट में लिखा है, "मैं अपने 10 साल के करियर को Kiss करते हुए अपने सपनों को अलविदा कह रही हूं। मैंने तुम्हे बताया, लेकिन मुझे तुम्हे लेकर एक मैसेज मिला था। यह तुम्हारे धोखे के बारे में। मैंने इसे इग्नोर किय। मैंने तुम पर यकीन किया। तुमने मुझे शर्मिंदा किया। मैं कभी बाहर नहीं गई। मैं कभी किसी के साथ नहीं गई। मैं लॉयल हूं। कभी किसी कार्तिक से मेरी मुलाकात नहीं हुई। मैं बस वह फील करना चाहती थी, जो तुमने मुझे फील कराया था। जितना प्यार मैंने तुम्हे किया, उतना कोई और लड़की नहीं कर सकती। मैं इसे अपने खून से लिख सकती हूं।"

एब्यूज किया, पीटने के लिए धमकाया : जिया खान

जिया ने आगे लिखा था, "मैं यहां खुद को पाना चाहती थी। लेकिन क्या इसके तब कोई मायने थे, जब तुम हर वक्त दर्द से गुज़र रहे हों। तुम जिसे प्यार करते हो, वह तुम्हे एब्यूज करना चाहता है या तुम्हे पीटने के लिए धमकाता है या तुम्हे यह कहकर धोखा दे कि दूसरी लड़कियां ज्यादा सुंदर हैं या तुम्हे अपने घर से निकाल दे, जब तुम कहीं ना जा सको और वापस लौटकर आओ तो तुम्हारे मुंह पर झूठ बोला जाए कि उसने कार से तुम्हारा पीछा किया था। तुम्हारी फैमिली को बेइज्जत किया जाता हो। तुम कभी मेरी बहन से नहीं मिले। मैंने तुम्हारी बहन के लिए गिफ्ट्स खरीदे। तुमने मेरी आत्मा को छलनी कर दिया है।"

जिया खान ने लिखा था- तुमने मेरे चेहरे पर लात मारी

बकौल जिया, "मेरे पास जिंदा रहने की अब कोई वजह नहीं है। मैं बस प्यार चाहती थी। मैंने तुम्हारे लिए सबकुछ किया। मैं खुद के लिए काम करना चाहती थी। लेकिन तुम कभी मेरे पार्टनर थे ही नहीं। मेरा फ्यूचर खराब कर दिया, मेरी खुशियां छीन लीं। मैंने हमेशा तुम्हारी भलाई चाही। जो थोड़ा कुछ पैसा था, उसे अपनी बेहतरी में लगाने को तैयार थी। तुमने मेरे प्यार की कद्र कभी नहीं की। मेरे चेहरे पर लात मारी। मुझमें कोई आत्मविश्वास या स्वाभिमान नहीं बचा है, हर प्रतिभा, हर महत्वाकांक्षा, सब छीन लिया।

प्यार में टूटी जिया खान ने गिरा दिया था अपना बच्चा

जिया ने लिखा था, "तुमने जिंदगी तबाह कर दी। इस बात से मुझे और ठेस पहुंची कि मैंने 10 दिन तुम्हारा इंतजार किया और तुमने मेरे लिए कुछ भी खरीदना सही नहीं समझा। गोवा ट्रिप मेरे जन्मदिन का गिफ्ट थी।तुमने धोखा दिया, उसके बावजूद मैंने तुम पर खर्च किया। जब मैं अंदर ही अंदर बुरी तरह टूट गई तो मैंने अपना बच्चा गिरा दिया। जब मैं लौटी तो तुमने मेरा क्रिसमस और मेरा जन्मदिन का डिनर तबाह कर दिया। जबकि मैंने तुम्हारे बर्थडे को हमेशा खास बनाने की कोशिश की। वैलेंटाइन डे पर तुम मुझसे दूर रहे। तुमने वादा किया था कि हम सगाई करेंगे। तुम अपनी जिंदगी में बस पार्टी, दूसरी लड़कियों और अपना स्वार्थ चाहते थे। मैं बस तुम्हारी और अपनी ख़ुशी चाहती थी। तुमने मुझसे दोनों छीन लिए। मैंने तुम पर निस्वार्थ होकर पैसा लुटाया और तुमने मेरे मुंह पर मार दिया। मैं तुम्हारे लिए रोई। मेरे पास इस दुनिया में जीने की कोई वजह नहीं बची है।"

अंतिम वक्त में अकेलापन महसूस कर रही थीं जिया खान

जिया के सुसाइड नोट में लिखा है, "काश, जिस तरह मैंने तुम्हे प्यार किया, उसी तरह तुमने भी मुझे प्यार किया होता। मैंने अपने भविष्य का ख्वाब देखा। मैंने सक्सेस का ड्रीम देखा। दुनिया छोड़ते वक्त मेरे पास टूटे सपने और खोखले वादों के अलावा कुछ नहीं है। मैं बस अब इतना चाहती हूं कि सो जाऊं और फिर कभी भी नहीं जागूं। मेरे पास सबकुछ था। तुम्हारे साथ रहते हुए भी मैं अकेली महसूस करती थी। तुमने मुझे अकेली और असुरक्षित फील कराया। मैं इससे कहीं ज्यादा हूं।"

जिया खान की मां राबिया ने दर्ज कराया था केस

बता दें कि जिया की मां राबिया ने दावा किया था कि उनकी बेटी आखिरी वक्त में वे आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली के साथ रिलेशनशिप में थी। राबिया ने यह भी कहा था कि जिया ने ख़ुदकुशी नहीं की है, बल्कि सूरज पंचोली ने उन्हें मारा है। जिया ने सुसाइड नोट में किसी का नाम नहीं लिखा, लेकिन राबिया के आरोपों को देखते हुए यही लगता है कि जिया ने सूरज पंचोली के बारे में ही सबकुछ लिखा था।

और पढ़ें…

Jiah Khan Case में 10 साल बाद होने जा रहा फैसला, मामले में फंसे सूरज पंचोली की मां की बढ़ी बैचेनी

अगर ऑफर ना ठुकरातीं तो ऐश्वर्या राय के खाते में होतीं ये 6 हिट फ़िल्में

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Ramayana Collection Day 19: तीसरे सोमवार 'रामायण' का बेहद बुरा हाल, फिर भी हुई 1700 करोड़ पार!
Sharad Kapoor Health Update: इलाज के बीच शरद कपूर का पहला वीडियो, दिखा एकदम अलग अंदाज़