Published : Aug 14, 2025, 11:38 AM ISTUpdated : Aug 14, 2025, 11:39 AM IST
Johnny Lever birthday : जॉनी लीवर 14 अगस्त को अपना 68वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी बेस्ट कॉमेडी फिल्मों के बारे में जानते हैं। साथ ही जानते हैं कि आप इन फिल्मों को किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।
साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म एंटरटेनमेंट में अक्षय कुमार के साथ जॉनी लीवर लीड रोल में नजर आए थे। उन्होंने अपनी जबरदस्त कॉमेडी टाइमिंग से सबको जमकर हंसाया था। इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो के साथ-साथ जी5 पर देख सकते हैं।
26
हाउसफुल 2
साल 2012 में रिलीज हुई एक्शन कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 2' में अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख, श्रेयस तलपड़े, वीरेंद्र सक्स्सेना, असिन, जैकलीन फर्नांडीज और जरीन खान जैसे सेलेब्स लीड रोल में थे। इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
36
खट्टा मीठा
साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'खट्टा मीठा' में अक्षय कुमार के साथ-साथ जॉनी लीवर की कॉमेडी भी लोगों को खूब पसंद आई थी। इस फिल्म के बाद जॉनी को अवार्ड अंशुमान से नवाजा गया था। इस फिल्म का आप प्राइम वीडियो पर लुफ्त उठा सकते हैं।
46
दे दना दन
साल 2009 में आई फिल्म 'दे दना दन' में जॉनी लीवर का नाम काला कृष्ण मुरारी था। इसमें उन्होंने कॉमेडी का तड़का लगाया था। अगर आप इस फिल्म को देखना चाहते हैं, तो आप इसे जियो सिनेमा और प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
56
फिर हेरा फेरी
साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म 'फिर हेरा फेरी' में अक्षय कुमार, परेश रावल, सुनील शेट्टी, बिपाशा बसु, रिमी सेन, नाना पाटेकर और जॉनी लीवर लीड रोल में थे। इसमें जॉनी का नाम मुन्ना भाई था। इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो के साथ जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।
66
दूल्हे राजा
साल 1998 में रिलीज हुई फिल्म 'दुल्हे राजा' में जॉनी लीवर ने बांके नाम का रोल निभाया था। इसमें जॉनी लीवर के रोल को लोगों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म को आप यूट्यूब पर देख सकते हैं।