अक्षय कुमार-अरशद वारसी की जॉली एलएलबी 3 की रिलीज को 5 दिन हो गए हैं। फिल्म रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही हैं। फिल्म ने 5 दिन के अंदर अपने बजट की आधी से ज्यादा लागत वसूल कर ली है। आपको बता दें कि मूवी के डायरेक्टर सुभाष कपूर हैं।
अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी 3 19 सितंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म ने 5 दिन के अंदर 81.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। मूवी का बजट 120 करोड़ है। आपको बता दें अक्षय की फिल्म ने 2025 में आई 7 सुपरस्टार्स की 8 फिल्मों के लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन को 5 दिन में मात दे दी है।
29
फिल्म सन ऑफ सरदार 2
अजय देवगन की कॉमेडी एक्शन ड्रामा फिल्म सन ऑफ सरदार 2 की रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर हालत खस्ता रही। 150 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म वे 60.90 करोड़ का कलेक्शन किया।
39
फिल्म मां
काजोल की हॉरर एक्शन ड्रामा फिल्म मां को लेकर कहा गया था कि ये फिल्म शैतान जैसा कमाल दिखाएगी। हालांकि, ऐसा कुछ नहीं हुआ। फिल्म रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। 60 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 51.64 करोड़ कमाए।
49
फिल्म द भूतनी
सुपरस्टार संजय दत्त की फिल्म द भूतनी का बॉक्स ऑफिस पर बहुत बुरा हाल रहा। कई सिटीज में मूवी दर्शकों के लिए तरसती रही। 40 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 11.20 करोड़ का कारोबार किया।
जॉन अब्राहम की फिल्म द डिप्लोमैट ने बॉक्स ऑफिस पर 53.63 करोड़ करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म का बजट 20 करोड़ था। इस फिल्म के लाइफटाइम कलेक्शन से कहीं ज्यादा जॉली एलएलबी 3 ने 5 दिन में कमा लिए।
69
फिल्म देवा
शाहिद कपूर की फिल्म देवा भी खास जलवा नहीं दिखा पाई। 50 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 51.73 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।
79
फिल्म आजाद
सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म आजाद भी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। 80 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने सिर्फ 8 करोड़ का कलेक्शन किया।
89
फिल्म फतेह
सोनू सूद की फिल्म फतेह का लाइफटाइम कलेक्शन जॉली एलएलबी 3 की 5 दिन की कमाई से बहुत कम है। 40 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 18.50 करोड़ का बिजनेस किया।
मोस्ट फेमस एक्ट्रेस कंगना रनोट की इस साल एक फिल्म इमरजेंसी ही रिलीज हुई है। ये फिल्म भी फ्लॉप रही। 60 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 22 करोड़ का कलेक्शन किया।