Navratri 2025: वो 8 फिल्में जिसमें हीरोइनों का देखने मिला चंडी रूप, हर मूवी सुपरहिट

Published : Sep 24, 2025, 07:08 AM IST

देशभर में नवरात्रि की धूम देखने को मिल रही है। आम से खास तक मां की आराधना में डूबे हुए हैं। वहीं, कुछ गरबा खेलने में बिजी हैं। इसी बीच ऐसी 8 बॉलीवुड फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें हीरोइनों का चंडी रूप देखने को मिला। ये सभी मूवीज हिट रहीं। 

PREV
18
फिल्म मर्दानी

डायरेक्टर प्रदीप सरकार की फिल्म मर्दानी 2014 में आई थी। मूवी में रानी मुखर्जी, जीशु सेनगुप्ता, ताहिर राज भसीन लीड रोल में थे। मूवी में रानी का चंडी रूप देखने को मिला था। फिल्म के क्लाइमैक्स में वे विलेन की जमकर पिटाई करती हैं। 21 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 59.55 करोड़ का बिजनेस किया था।

28
फिल्म मणिकर्णिका

डायरेक्टर कृष जगरलामुद की फिल्म मणिकर्णिका में कंगना रनोट ने लीड रोल प्ले किया था। 2019 में आई इस फिल्म ने कंगना ने शानदार काम किया था। मूवी के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। जीशु सेनगुप्ता, मोहम्मद जीशान अय्यूब, डैनी डेन्जोंगपा, अंकिता लोखंडे के साथ वाली मूवी का बजट 99 करोड़ था और इसने 132.95 करोड़ कमाए थे।

38
फिल्म मर्दानी 2

2019 में आई फिल्म मर्दानी 2 के डायरेक्टर गोपी पुथ्रन थे। फिल्म में रानी मुखर्जी, जीशु सेनगुप्ता और विशाल जेठवा लीड रोल में थे। इस फिल्म में रानी का खतरनाक रूप देखने को मिला था। फिल्म के क्लाइमैक्स में रानी एकदम चंडी रूप का रूप धारण किए नजर आईं थीं। 27 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 67.12 करोड़ का कारोबार किया था।

48
फिल्म मॉम

डायरेक्टर रवि उदयवार की फिल्म मॉम 2017 में आई थी। इस क्राइम थ्रिलर में श्रीदेवी, अक्षय खन्ना, सजल अली, नवाजुद्दीन सिद्दीकी लीड रोल में थे। इस फिल्म में श्रीदेवी अपनी बेटी के साथ गलत करने वालों को सजा देती और अपना भयानक रूप दिखाती हैं। 30 करोड़ के बजट वाली इस मूवी ने 175.7 करोड़ कमाए थे। बता दें कि श्रीदेवी अब इस दुनिया में नहीं है।

ये भी पढ़ें... अक्षय-सैफ की वो हिट जिसे SRK-सलमान ने ठुकराया, 1 गाना इतना फेमस हुआ टाइटल पर बना टीवी शो

58
फिल्म कहानी

विद्या बालन की फिल्म कहानी 2012 में आई थी। डायरेक्टर सुजॉय घोष की ये मूवी शुरू से लेकर आखिरी तक सस्पेंस से भरी थी। क्लाइमैक्स में विद्या का जबरदस्त रूप देखने मिला था। फिल्म में परमब्रत चटर्जी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, इंद्रनील सेनगुप्ता, शाश्वत चटर्जी लीड रोल में थे। 8 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 104 करोड़ का बिजनेस किया था।

68
फिल्म मृत्युदंड

1997 में आई फिल्म मृत्युदंड के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर प्रकाश झा थे। फिल्म में माधुरी दीक्षित, शबाना आज़मी, अयूब खान, शिल्पा शिरोडकर और ओम पुरी लीड रोल में थे। फिल्म में माधुरी का खतरनाक रूप देखने को मिला था। मूवी का क्लाइमैक्स शानदार था। 5 करोड़ के बजट में फिल्म ने 8 करोड़ कमाए थे।

78
फिल्म दामिनी

मीनाक्षी शेषाद्री, ऋषि कपूर, सनी देओल और अमरीश पुरी की फिल्म दामिनी 1993 में आई थी। इस फिल्म में नौकरानी के साथ हुए गलत के खिलाफ मीनाक्षी आवाज उठाती है और क्लाइमैक्स में उनका भयानक रूप देखने को मिलता है। डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने फिल्म तो 2 करोड़ के बजट में बनाया था और इसने 11 करोड़ का कलेक्शन किया था।

88
फिल्म खून भरी मांग

1983 में आई राकेश रोशन की फिल्म खून भरी मांग में रेखा, कबीर बेदी और सोनू वालिया लीड रोल में थे। इस फिल्म में रेखा खुद के साथ हुई नाइंसाफी के खिलाफ बदला लेती है। मूवी में उनका चंडी रूप देखा गया था। 1.5 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 6 करोड़ का कलेक्शन किया था।

ये भी पढ़ें... 2 शादी-2 अफेयर वाले कैदारनाथ भट्टाचार्य को किसने बनाया कुमार सानू, गाए 22000 गाने

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories