Jolly LLB 3 Box Office Day 20: कांतारा चैप्टर 1 ने अक्षय की फिल्म का निकाला दम, देखें कुल कलेक्शन

Published : Oct 08, 2025, 09:41 PM IST

Jolly LLB 3 Box Office Day 20: जॉली एलएलबी 3 ने 19 दिन में ₹109.4 करोड़ कमाए, लेकिन 20वें दिन केवल ₹0.3 करोड़ की कमाई की। 8 अक्टूबर को हिंदी ऑक्यूपेंसी महज 10.01% रही,ज्यादातर सीटें खाली दिखीं।

PREV
15
Jolly LLB 3 Box Office Day 20:

जॉली एलएलबी 3 ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले 19 दिनों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इसने भारत में अनुमानित ₹109.4 करोड़ की कमाई की। यहां जॉली एलएलबी 3 का 20वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ऑक्यूपेंसी शेयर की जा रही है।

25
जॉली एलएलबी 3 ऑक्यूपेंसी

बुधवार, 8 अक्टूबर 2025 को जॉली एलएलबी 3 की हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 10.01% रही। सुबह के शो: 6.46% तो दोपहर के शो: 10.79% फिर शाम के शो: 12.77% में सीटें रिजर्व देखी गई। हालांकि अब थिएटर की ज्यादातर सीटें खाली दिख रही हैं।

35
20 वें दिन कर पाई महज इतनी कमाई

जॉली एलएलबी 3 ने अपने बीसवें दिन भारत में लगभग 0.3 करोड़ यानि महज 3 लाख रुपए की कमाई की है। इसमें कल सुबह यानि 9 अक्टूबर की सुबह सुधार देखने को मिल सकता है।

45
अरशद वारसी के करियर में अहम ये मूवी

ये अरशद वारसी के करियर की तीसरी सबसे बेस्ट कलेक्शन मूवी है। इसके आगे गोलमान अगेन और टोटल धमाल मूवी हैं। 

1. Golmaal Again ₹ 205.69 Cr

2. Total Dhamaal ₹ 155.67 Cr

3. Jolly LLB 3 ₹ 109.4 Cr

55
जॉली एलएलबी 3 फ़िल्म के बारे में

जॉली एलएलबी 3 का डायरेक्शन सुभाष कपूर ने किया है और इसका निर्माण स्टार स्टूडियोज़ और कांगड़ा टॉकीज़ ने मिलकर किया है। इसमें अक्षय कुमार, अरशद वारसी, हुमा कुरैशी, अमृता राव, सौरभ शुक्ला और गजराज राव लीड रोल में हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories