
Nysa Devgan Latest Video: काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा पिछले कुछ वक्त से बॉलीवुड के साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में रहती हैं। न्यासा अक्सर स्टारकिड्स पार्टीज में भी नजर आती हैं। इसी बीच न्यासा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो कार से उतरती हुई नजर आ रही हैं। हालांकि, इसी दौरान हड़बड़ी में न्यासा एक गलती कर बैठीं, जिससे उनका सिर जोर से कार के दरवाजे से टकरा गया।
न्यासा ने नहीं किया रिएक्ट :
वीडियो में आप देख सकते हैं कि न्यासा ऑरेंज कलर के क्रॉप टॉप और डेनिम जीन्स में नजर आ रही हैं। इस आउटफिट में न्यासा देवगन बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने अपने बालों को ओपन रखा है। इसी दौरान जब उनकी कार रुकती है तो वहां मीडिया के कैमरे पहुंच जाते हैं। अचानक इतने सारे कैमरे देख न्यासा घबरा जाती हैं और हड़बडी में कार से उतरने लगती हैं। तभी अचानक उनका सिर कार के गेट से टकरा जाता है। हालांकि, न्यासा कोई रिएक्शन नहीं देतीं और चुपचाप वहां से निकल जाती हैं।
लोग कर रहे ऐसे कमेंट्स :
न्यासा देवगन के इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये हमेशा नशे में ही रहती है क्या? मां-बाप तो इतने अच्छे हैं। वहीं एक और यूजर ने लिखा- हर समय कैमरा लेके मुंह में घुस जाते हो तुम लोग। ऐसा तो होगा ही। एक और यूजर बोला- बेचारी ने कैमरे की वजह से सिर पर हाथ तक नहीं लगाया। दर्द तो हुआ होगा। एक शख्स ने कहा- ऐसा सबके साथ होता है, लेकिन तिल का ताड़ बना दिया तुम लोगों ने।
पापा के बेहद करीब हैं न्यासा :
बता दें कि न्यासा देवगन हाल ही में भूमि पेडनेकर की बहन समीक्षा पेडनेकर की बर्थडे पार्टी में शामिल हुई थीं। न्यासा देवगन पापा अजय देवगन के काफी करीब हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था, न्यासा बहुत समझदार हैं। वो बहुत ज्यादा सोचती है और चीजों का विश्लेषण करती है।
20 साल की हो चुकी हैं न्यासा :
इतना ही नहीं, इस इंटरव्यू में अजय ने कहा था कि उनके बच्चे उनके लिए स्ट्रेसबस्टर हैं। न्यासा का जन्म अप्रैल, 2003 में हुआ और अब वो 20 साल की हो चुकी हैं। न्यासा फिलहाल सिंगापुर में पढ़ाई कर रही हैं। न्यासा पढ़ाई में होशियार होने के साथ-साथ एक अच्छी स्विमर भी हैं।
ये भी देखें :
प्रियंका चोपड़ा ने 65 साल के अन्नू कपूर संग इंटीमेट सीन करने से कर दिया था इनकार, सामने आई थी ये वजह
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।