
एंटरटेनमेंट डेस्क. एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने हाल ही में समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद (Fahad Ahmad) से शादी की। इसके बाद से एक्ट्रेस का वह ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें स्वरा ने फहाद को भाई कहकर संबोधित किया था। इस ट्वीट की वजह से स्वरा और फहाद को खूब ट्रोल भी किया गया। कहा जा रहा था कि एक्ट्रेस ने अपने ही भाई से शादी कर ली है। अब फहाद ने पूरे विवाद पर अपनी बात रखी है और ट्रोलर्स को जवाब दिया है।
यह है फवाद अहमद का ट्वीट
फहाद ने ट्विटर पर लिखा है, "जोक्स से इतर। संघियों ने यह तो माना हिंदू-मुस्लिम भाई-बहन हो सकते हैं। बस यह और मान लो पति-पत्नी मजाक भी कर सकते हैं।"
इंटरनेट यूजर्स ने किया रिएक्ट
फहाद के इस ट्वीट पर इंटरनेट यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। मसलन, एक यूजर ने लिखा है, "जोक अपार्ट, बस अब संघियों से मनवाने के लिए अपनी सगी बहन से बीवी वाला मजाक ना कर देना फहाद मियां।" एक अन्य यूजर ने लिखा है, "अपनी बहन से कितना मजाक करना है, तुमसे नहीं सीखना गुरु। तुम तो मजाक-मजाक में शादी कर लिए बहन से।"
एक यूजर ने लिखा है, "हिंदू-मुस्लिम भाई-बहन हो सकते हैं, इस पर आश्चर्य नहीं है। भाई-बहन पति-पत्नी हो सकते हैं, यह आश्चर्य का विषय है।" एक यूजर ने लिखा है, "बहन बोल के बीवी बनाने का मजाक आपके घर में चलता होगा। वैसे भी नेता जी ने बोला था लड़कों से गलती हो जाती है। संघी वही मानते हैं, जो सही हो, व्यवहारिक हो। ऐसा थोड़े ही कि दिल गधी पे आए तो उसको परी बोल दें। Clarification: यहां गधी मुहावरे के तौर पर प्रयोग किया है, स्वरा मैम को नहीं कहा।"
जानिए क्या है पूरा मामला?
स्वरा भास्कर ने 16 फ़रवरी को फहादअहमद से शादी की। इससे 14 दिन पहले फहाद के जन्मदिन पर स्वरा ने उन्हें भाई कहकर जन्मदिन की बधाई दी थी। शादी के बाद उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। लोग इसे शेयर कर दावा कर रहे थे कि स्वरा ने अपने भाई से शादी कर ली है। (पढ़ें पूरी खबर)
और पढ़ें…
3 दिन में ओरिजिनल फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन बराबर भी नहीं कमा सकी 'शहजादा', इतनी रही कमाई
सोनू सूद के नाम पर बनी भारत की सबसे बड़ी थाली, लेकिन इस वजह से भड़क रहे अभिनेता के फैन
4 एक्टर के साथ हिट रही कृति सेनन की जोड़ी, लेकिन इनके साथ दूसरी फिल्म हुई बॉक्स ऑफिस पर ढेर
1000 करोड़ के क्लब में शामिल होने से बस इतनी सी दूर है 'पठान', जानिए अब तक कितनी कर ली कमाई
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।