- Home
- Entertainment
- Bollywood
- 4 एक्टर के साथ हिट रही कृति सेनन की जोड़ी, लेकिन इनके साथ दूसरी फिल्म हुई बॉक्स ऑफिस पर ढेर
4 एक्टर के साथ हिट रही कृति सेनन की जोड़ी, लेकिन इनके साथ दूसरी फिल्म हुई बॉक्स ऑफिस पर ढेर
एंटरटेनमेंट डेस्क. हाल ही में रिलीज हुई 'शहजादा' बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में असफल रही है। फिल्म ना चलने पर स्वघोषित फिल्म क्रिटिक KRK ने इसकी हीरोइन को पनौती कहा है। लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं है। इसी कृति ने चार स्टार्स के साथ हिट फ़िल्में दी हैं…

यह बात अलग है कि जिन चार स्टार्स की जोड़ीदार बनकर कृति सेनन ने हिट फ़िल्में दी हैं, उन्हीं के साथ उनकी दूसरी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई। आइए आपको बताते हैं इन चारों स्टार्स के बारे में...
कृति सेनन की पहली फिल्म 'हीरोपंती' थी, जो 2014 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने उनके हीरो टाइगर श्रॉफ थे। यह टाइगर की भी डेब्यू फिल्म थी।बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने लगभग 52.92 करोड़ रुपए की कमाई की थी और यह हिट साबित हुई थी। टाइगर के साथ उनकी अगली फिल्म ‘गणपत’ है, जो इसी साल रिलीज हो सकती है।
कृति ने 'वरुण धवन के साथ पहली फिल्म 2015 में की थी। यह फिल्म थी 'दिलवाले', जिसमें शाहरुख़ खान और काजोल की भी अहम भूमिका थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सेमी हिट रही थी। इसका कलेक्शन लगभग 148.72 करोड़ रुपए रहा था।
वरुण धवन के साथ कृति की दूसरी फिल्म 2022 में आई 'भेड़िया' थी, जिसने एवरेज प्रदर्शन किया। फिल्म का कलेक्शन करीब 66.65 करोड़ रुपए रहा था।
कार्तिक आर्यन के साथ कृति सेनन की पहली फिल्म 2019 में आई 'लुका छुपी' थी, जो हिट रही थी। इस फिल्म ने लगभग 94.75 करोड़ रुपए कमाए थे। उन्हीं कार्तिक के साथ कृति की दूसरी फिल्म 'शहजादा' है, जो बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से चल रही है और फ्लॉप होने की ओर बढ़ रही है।
कृति सेनन ने अक्षय कुमार के साथ पहली बार 'हाउसफुल 4' में काम किया, जो 2019 में पर्दे पर आई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। फिल्म का कलेक्शन लगभग 194.60 करोड़ रुपए रहा था।
अक्षय कुमार के साथ कृति की दूसरी फिल्म 'बच्चन पांडे' 2022 में आई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। फिल्म ने लगभग 49.98 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
और पढ़ें…
1000 करोड़ के क्लब में शामिल होने से बस इतनी सी दूर है 'पठान', जानिए अब तक कितनी कर ली कमाई
कंगना रनोट ने ठुकरा दिए थे 6 आइटम नंबर, इस वजह ने उन्हें अंदर से झकझोर दिया था
'शहजादा' के फ्लॉप होते ही KRK ने कृति सेनन के लिए कही ऐसी बात कि खौल उठा लोगों का खून
रणवीर सिंह से दीपिका पादुकोण और सलमान खान तक, जानिए 8 बॉलीवुड स्टार्स के बेडरूम सीक्रेट्स
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।