100 साल की उम्र में खुद करती थीं अपना काम, रियल स्टार थीं कंगना रनौत की नानी!

Published : Nov 09, 2024, 06:23 PM IST
Kangana Ranaut

सार

कंगना रनौत की नानी, इंद्राणी ठाकुर का निधन हो गया है। कंगना ने सोशल मीडिया पर अपनी नानी के जीवन और उपलब्धियों को याद करते हुए भावुक पोस्ट शेयर की। उन्होंने अपनी नानी को एक असाधारण महिला बताया जिन्होंने अपने बच्चों की शिक्षा और करियर को प्राथमिकता दी।

एंटरटेनमेंट डेस्क . कंगना रनौत की नानी इंद्राणी ठाकुर का निधन हो गया है। एक्ट्रेस और भाजपा सांसद ने यह जानकारी सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है। कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी नानी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और एक-एक कर उनकी खूबियां गिनाई हैं। कंगना ने स्टोरी पर पहली तस्वीर जो शेयर की है, उसमें वे अपनी नानी के साथ दिखाई दे रही हैं। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है, "कल रात मेरी नानी इंद्राणी ठाकुर जी का देहांत हुआ। सारा परिवार शोक में है। कृपया उनके लिए प्राथना करें।"

कंगना रनौत ने किया अपनी नानी को याद

कंगना ने स्टोरी पर एक अन्य तस्वीर में नानी की खूबियों के बारे में बताया है। उन्होंने लिखा है, "मेरी नानी एक असाधारण महिला थीं। उनके 5 बच्चे थे। नानाजी के पास सीमित साधन थे, फिर उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि उनके सभी बच्चों को अच्छे इंस्टिट्यूट्स में हाई एजुकेशन मिले। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि उनकी शादीशुदा बेटियां भी काम करें और अपना करियर बनाएं। यहां तक कि उनकी बेटियों को सरकारी नौकरी मिली, जो उन दिनों में रेयर अचीवमेंट था। महिलाओं समेत उनके सभी बच्चों का अपना करियर था और वे (नानी) अपने बच्चों के करियर पर गर्व करती थीं।"

कंगना रनौत से भी 3 इंच लंबी थीं उनकी नानी

कंगना ने अपनी पोस्ट में नानी का आभार माना और लिखा, "हम अपनी नानी जी के बहुत आभारी हैं। मेरी नानीजी 5 फीट 8 इंच लंबी थीं। ऐसा पहाड़ी महिलाओं में बेहद रेयर होता है। मुझे उनकी ऊंचाई, सेहत और मेटाबोलिज्म के बारे में पता चला। मेरी नानीजी बेहद हेल्दी थीं और 100 साल से ज्यादा की उम्र होने के बावजूद जीवंत थीं, अपना काम खुद ही करती थीं।" कंगना ने अपनी नानी की जो ऊंचाई बताई है, वह उनसे 3 इंच ज्यादा है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंगना की हाइट 5'5" फीट है।

हमारे DNA में हमेशा रहेंगी नानी : कंगना रनौत

कंगना ने स्टोरी की अंतिम स्लाइड में लिखा है, "कुछ दिनों पहले उन्हें (नानी) ब्रेन स्ट्रोक आया था। इसके चलते वे बिस्तर पर पड़ गई थीं। उन्हें इस हालत में देखना बेहद दर्दनाक था। उन्होंने शानदार जिंदगी जी और हम सभी के लिए इंस्पिरेशन बन गईं। वे हमेशा हमारे DNA और हमारी शक्ल में रहेंगी। उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।"

और पढ़ें…

पंड्या संग रिश्ते पर नताशा ने कही बड़ी बात! सुनकर सोच में पड़ जाएंगे आप

खान-कुमार सबपर भारी पड़ रहा यह टोपी वाला बच्चा, जानें कौन है यह स्टार

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Disha Patani को फिर हुआ प्यार? क्या 5 साल छोटे इस सिंगर को कर रहीं डेट
Dhurandhar box office day 39: धुरंधर ने छठे सोमवार कर डाली इतनी कमाई, देखें कुल कलेक्शन