कंगना रनौत और Javed Akhtar केस में नया मोड़! क्या हुआ समझौता?

Published : Mar 28, 2025, 11:03 AM ISTUpdated : Mar 28, 2025, 11:08 AM IST
Kangana Ranaut Javed Akhtar

सार

कंगना रनौत और जावेद अख्तर के मानहानि केस में शबाना आजमी ने नया खुलासा किया है। क्या कंगना ने माफी मांगी? जानिए समझौते की पूरी सच्चाई।

Kangana Ranaut Javed Akhtar Defamation Case  Update : बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और गीतकार जावेद अख्तर के बीच कोर्ट में मानहानि का केस पेंडिंग चल रहा था। अक्सर दोनों को अदालतों के चक्कर काटते देखा गया था। एक्ट्रेस और गीतकार ने फरवरी 2025 में आपसी सहमति से इस केस का निपटारा कर दिया था। वहीं अब इस मामले में शबाना आजमी ने नया खुलासा करके सबको चौंका दिया है।

कंगना रनौत ने जावेद अख्तर से किया समझौता?

कंगना रनौत और जावेद अख्तर के बीच कोर्ट केस के पहले और बाद में काफी समय तक जुबानी जंग चलती रही थी। कंगना के एक खुलासे पर जावेद साहब को गुस्सा आ गया था, उन्होंने प्रायवेट बात को सबके सामने जाहिर करने पर एक्ट्रेस को लताड़ लगाते हुए, उनपर मानहानि का केस कर दिया था। बीते चार सालों से ये मामला कोर्ट में पेंडिंग था। फरवरी 2025 में कंगना और जावेद अख्तर ने साथ फोटो क्लिक कराते हुए ये जानकारी शेयर की थी कि उन्होंने इस मामले को हमेशा के लिए खत्म कर दिया है। कंगना को अपने स्टेटमेंट के लिए पछतावा है और वे फिर कभी ऐसा नहीं करेंगी। इस बात पर दोनों इस मामले को और नहीं खींचना चाहते हैं। वे कोर्ट में समझौता के जरिए इस मामले को खत्म कर रहे हैं।

शबाना आजमी ने किया नया खुलासा

वहीं इस मामले में अब शबाना आजमी ने नया खुलासा करके सनसनी फैला दी है। है. 'बॉलीवुड हंगामा' की एक रिपोर्ट के मुताबिक शबाना आजमी ने जावेद अख्तर और कंगना केस में नई अपडेट दी है। इसमें कहा गया है कि जावेद अख्तर और कंगना रनौत का ये कॉम्प्रोमाइज शर्तों पर बेस्ड था। शबाना आजमी ने बताया है कि कंगना से मुआवजे के बदले जावेद अख्तर ने लिखित में माफी की डिमांड की थी। वेटरन एक्ट्रेस ने इसे गीतकार और उनके वकील जय भारद्वाज की जीत बताया है।

इस वजह से बढा कंगना - जावेद अख्तर में विवाद

कंगना और जावेद अख्तर की ये जंग साल 2016 में उनकी एक सीक्रेट मीटिंग को लेकर थी। उस दौरान ऋतिक रोशन के साथ कुछ ईमेल की वजह से कंगना का पंगा हो गया था। वहीं गीतकार ने इस मामले में कंगना को समझया था, वहीं एक टीवी शो में कंगना ने दावा किया था कि जावेद अख्तर ने उनसे माफी मांगने के लिए प्रेशर बनाया था। बाद में शोले के इस स्क्रिप्ट राइटर ने कंगना पर मानहानि का केस फाइल कर दिया था।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

मर्दानी फ्रेंचाइजी के कौन हैं वो 3 भयानक चेहरे, जिनकी दहशत ने हिलाया दिल-दिमाग
Sunny Deol संग रिश्ते के सवाल पर भड़कीं सौतेली मां हेमा मालिनी, जानिए क्या कहा?