7600 स्क्वेयर फीट में फैला है कंगना का मनाली वाला बंगला, देखें 7 बेडरूम वाले आलीशान घर की PHOTOS

Published : Mar 23, 2023, 08:15 AM IST

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनोट 36 साल की हो गई हैं। 23 मार्च, 1987 को हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में पैदा हुईं कंगना भले ही मुंबई में रहती हों, लेकिन उनका दिल गांव में ही बसता है। यही वजह है कि उन्होंने मनाली में एक आलीशान घर बनवाया है।

PREV
113

बता दें कि कंगना ने अपने होमटाउन हिमाचल प्रदेश के मनाली में एक शानदार घर बनवाया है। इस घर के इंटीरियर के साथ ही एक्सटीरियर भी बेहद खूबसूरत है।

213

कंगना रनोट ने सबसे पहले मनाली में 10 करोड़ की जमीन खरीदी थी। बाद में उन्होंने इस जमीन पर 20 करोड़ की लागत से शानदार बंगला बनवाया।

313

कंगना रनोट का यह लग्जरी बंगला 7600 स्क्वेयर फीट में फैला है। इसमें 7 बेडरूम के अलावा इतने ही बाथरूम हैं।

413

कंगना ने अपने इस बंगले को विंटेज स्टाइल में तैयार बनवाया है। इस घर में डाइनिंग रूम के अलावा जिम, फायर प्लेस और अलग से योगा रूम भी है।

513

कंगना के घर की छत पर टॉप ग्लास रूफ लगा हुआ है। उन्होंने सपनों के इस घर को मनाली की ट्रेडिशनल काष्ठकुणी शैली में बनवाया है।

613

कंगना के मनाली वाले घर को सजाने में नदी के पत्थरों के अलावा पहाड़ी लकड़ियों का इस्तेमाल किया गया है। ये देखने में बेहद खूबसूरत है।

713

कंगना ने अपने घर को पहाड़ी स्टाइल में बनवाया है। साथ ही इसे पारंपरिक तरीके से डेकोरेट करवाया है।

813

कंगना के मनाली वाले घर में लकड़ी के खूबसूरत दरवाजों के साथ ही वॉल पेंटिंग्स, झूमर, हिमाचली डिजाइन वाले कुशंस और यूनिक आर्टिस्टिक चीजें लगाई गई हैं।

913

कंगना रनोत के घर की बालकनी से पहाड़ों का सुंदर नजारा देखा जा सकता है। इस घर में मुंबई के शोरशराबे से दूर प्रकृति की गोद में एक अलग ही शांति का अनुभव होता है।

1013

कंगना के घर का इंटीरियर शबनम गुप्ता ने तैयार किया है। इसे पूरी तरह बनाने में करीब 9 महीने का समय लगा था।

1113

कंगना के घर की दीवारों को हैंड पेंटेड वॉलपेपर से सजाया गया है। ये देखने में बहुत ही खूबसूरत लगती हैं।

1213

बता दें कि कंगना के पापा अमरदीप रनोट बिजनेसमैन हैं, जबकि मां आशा रनोट स्कूल टीचर हैं। उनकी एक बड़ी बहन है जिसका नाम रंगोली है।

1313

कंगना ने 2006 में फिल्म 'गैंगस्टर' से डेब्यू किया था। उन्होंने 'फैशन', 'वो लम्हें', 'लाइफ इन मेट्रो', 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई', 'तनु वेड्स मनु', 'क्वीन', 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स', मणिकर्णिका, धाकड़ और थलाइवी जैसी फिल्मों में काम किया है। 

फोटोज साभार : Shabnam Gupta Interiors/The Orange Lane 

ये भी देखें : 

Dasara के प्रमोशन में एक्ट्रेस ने एक झटके में खाली कर दी बोतल, व्हाइट साड़ी में बला की खूबसूरत लगीं कीर्ति सुरेश 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories