
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड में एक बार फिर शादियों का सीजन शुरू होने वाला है। बताया जा रहा है कि इंडस्ट्री की सबसे बड़े कपूर खानदान में फिर शहनाई बजने वाली है। करीना कपूर Kareena Kapoor) के भाई आदर जैन (Aadar Jain) ने अपनी गर्लफ्रेंड आलेखा आडवाणी (Alekha Advani) से सगाई कर ली है। आदर, करीना की बुआ रीमा जैन के बेटे हैं। आदर-आलेखा की सगाई की फोटोज तेजी से वायरल हो रही है। फैन्स के साथ सेलेब्स भी इन फोटोज पर कमेंट्स कर रहे हैं।
चर्चा में करीना कपूर का भाई
करीना कपूर का भाई आदर जैन अचानक लाइमलाइट में आ गए हैं। कभी तारा सुतारिया को डेट करने वाले आदर ने सगाई कर ली हैं। उन्होंने समुंदर किनारे बेहद रोमांटिक तरीके से अपनी गर्लफ्रेंड आलेखा आडवाणी को शादी के लिए प्रपोज किया और इंगेजमेंट रिंग पहनाई। उन्होंने सगाई की फोटोज इंस्टाग्राम पर भी शेयर की हैं। फोटोज शेयर कर लिखा- मेरा पहला क्रश, मेरी सबसे अच्छी दोस्त और अब, मेरी हमेशा के लिए।
समुंदर किनारे रोमांटिक इंगेजमेंट
आदर जैन ने अपनी गर्लफ्रेंड आलेखा आडवाणी को शादी के लिए प्रपोज करने समुंदर का किनारा चुना। उन्होंने समुंदर किनारे एक बड़ा सा हार्ट बनवाया था, जिसे लाल-सफेद रंग के फूल से सजाया। इसके साथ में मैरी मी लिखवाया। उनके प्रपोज करने का तरीका रोमांटिक रहा। आदर ने घटनों पर बैठकर आलेखा को प्रपोज किया।
आदर जैन ने पहनाई आलेखा आडवाणी को रिंग
आदर जैन ने आलेखा आडवाणी को इंगेजमेंट रिंग पहनाई और फिर उनके हाथों को चूमा। इस दौरान आलेखा काफी खुश नजर आईं। इंगेजमेंट के बाद फैन्स आदर-आलेखा की शादी का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, अभी वेडिंग डेट रिवील नहीं हुई है। आदर द्वारा शेयर फोटो पर करीना कपूर ने कमेंट कर लिखा- मेहंदी लगाके रखना, डोली सजाकर रखना..। करिश्मा कपूर ने लिखा- दोनों की बहुत बधाई। अनन्या पांडे और अभिषेक बच्चन ने भी कपल को बधाई दी।
आदर जैन का फिल्मी करियर
आदर जैन का फिल्मी करियर खास नहीं रहा। आदर ने 2017 में फिल्म कैदी बैंड से डेब्यू किया था। इसके बाद वे 2021 में हैलो चार्ली फिल्म में नजर आए। दोनों ही फिल्में सुपरफ्लॉप रही। इसके बाद उन्होंने कोई फिल्म नहीं की। आदर, बॉलीवुड के शोमैन राज कपूर के नाती हैं।
ये भी पढ़ें...
CID में नए फ्रेडी की तलाश, जानें दया-अभिजीत-ACP प्रद्युमन के बारे में
रॉयल और क्लासी है अंकिता लोखंडे का घर, 10 INSIDE PHOTO में देखें नजारा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।