वो साल जब Karisma Kapoor की 10 फिल्में हुई रिलीज, अक्षय, गोविंदा के साथ हिट हुई जोड़ी

Published : Jun 13, 2025, 11:58 AM ISTUpdated : Jun 13, 2025, 12:03 PM IST

करिश्मा कपूर ने 90 के दशक में बॉलीवुड पर राज किया, कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। गोविंदा के साथ उनकी जोड़ी खूब चली और उन्होंने अक्षय, सलमान, आमिर जैसे स्टार्स के साथ भी काम किया।

PREV
18

करिश्मा कपूर ने 90 के दशक में बॉलीवुड में एंट्री की, उन्होंने कपूर खानदान की विरासत को आगे बढ़ाया । वे एक्टिंग के साथ डांस में भी महारत रखती हैं। 

28

1991 में प्रेमकैदी मूवी के साथ शुरुआत करने वाली करिश्मा की साल 1994 में दनादन 10 फिल्में रिलीज हुईं थीं। उस समय के तमाम टॉप एक्टर के साथ उन्होंने जोड़ी बनाई थी।

38

साल 1994 में रिलीज  प्रेम शक्ति में करिश्मा कपूर, गोविंदा और कादर ख़ान लीड रोल में है। फिल्म औसत रही थी। इसी साल राजा बाबू भी रिलीज हुई थी। एक्शन, कॉमेडी मूवी ब्लॉक बस्टर बनी। इसके बाद गोविंदा और करिश्मा की जोड़ी बन गई दोनों ने कई सुपरहिट फिल्में दी।

48

साल 1994 में गोविंदा और करिश्मा कपूर की मूवी दुलारा रिलीज हुई जिसे विमल कुमार ने डायरेक्ट किया था। सस्पेंस थ्रिलर ने औसत कमाई की थी। वहीं इसी साल इसी जोड़ी की इकबाल दुर्रानी द्वारा निर्देशित खुद्दार मूवी दर्शकों को बहुत पसंद आई थी। राहत इन्दौरी का लिखा गाना "तुमसा कोई प्यारा कोई मासूम" दर्शकों को बेहद पसंद आया था।

58

डेविड धवन द्वारा निर्देशित अंदाज़ में अनिल कपूर, जूही चावला, करिश्मा कपूर और कादर ख़ान लीड रोल में हैं। 1992 की तमिल फिल्म सुंदर कंदम की रीमेक ये मूवी भी दर्शकों को पसंद आई थी। इसी साल राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित कॉमेडी फ़िल्म अंदाज़ अपना अपना रिलीज हुई थी। इसमें सलमान खान, आमिर ख़ान, रवीना टंडन, करिश्मा कपूर और परेश रावल हैं। रिलीज के वक्त फिल्म फ्लॉप हो गई, लेकिन ये मूवी बाद में सुपरहिट हुई। इसे आज भी पसंद किया जाता है।

68

ये दिल्लगी में अक्षय कुमार, काजोल और सैफ अली खान लीड रोल मे हैं। करिश्मा कपूर का इसमें कैमियो था। इसी साल संजय गुप्ता द्वारा निर्देशित आतिश रिलीज हुई, इसमें संजय दत्त, आदित्य पंचोली, रवीना टंडन, करिश्मा कपूर और अतुल अग्निहोत्री लीड रोल में नजर आए। फिल्म ऐवरेज से कम रही थी।

78

1994 में रिलीज सुहाग को कुकू कोहली ने निर्देशित किया था। अजय देवगन, अक्षय कुमार, करिश्मा कपूर और नगमा लीड रोल हैं। सुहाग उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों में से एक है। इसी साल सुनील शेट्टी के डबल रोल वाली मूवी गोपी-किशन में भी करिश्मा नजर आई थीं। ये मूवी के. भाग्यराज की हिट तमिल फिल्म पुलिस 100 की रीमेक है।

88

बता दें कि 13 जून 2025 को  करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का 53 साल का उम्र में हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया है। 2003 में शादी के बाद उनके दो बच्चे बेटी समायरा और बेटा कियान है। हालांकि दोनों ने म्यूचल कंसेट से साल 2014 में तलाक ले लिया था।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories