मौसी करिश्मा कपूर ने शेयर की जेह की तस्वीर, करीना के लाडले को कुछ इस अंदाज में विश किया बर्थडे

Published : Feb 21, 2023, 08:42 PM IST
Jeh Ali Khan

सार

करीना कपूर (Kareena Kapoor) और सैफ अली खान का छोटा बेटा जेह उर्फ जहांगीर दो साल का हो गया है। 21 फरवरी, 2021 को पैदा हुए जेह अली खान (Jeh Ali Khan) ने मंगलवार को अपना सेकेंड बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर मौसी करिश्मा ने उनकी तस्वीर शेयर की है।

Jeh Ali Khan Second Birthday: करीना कपूर (Kareena Kapoor) और सैफ अली खान का छोटा बेटा जेह उर्फ जहांगीर दो साल का हो गया है। 21 फरवरी, 2021 को पैदा हुए जेह अली खान (Jeh Ali Khan) ने मंगलवार को अपना सेकेंड बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर करीना ने जहां बेटे की दो तस्वीरें शेयर कीं, वहीं जेह की मौसी करिश्मा कपूर ने भी भांजे की फोटो शेयर करते हुए बर्थडे विश किया है।

मौसी करिश्मा ने लिखी ये बात :

करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर बर्थडे बॉय जेह की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा- All tied up #herecomes2. मेरे जेह बाबा को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। इस फोटो में करिश्मा कपूर जहां व्हाइट लाइनिंग शर्ट और मैचिंग पैंट में मुस्कुराती हुई दिख रही हैं, तो वहीं जेह व्हाइट टीशर्ट और ब्लू डंगरी में किसी चीज को बेहद हैरानी से निहारते दिख रहे हैं। इस तस्वीर में करिश्मा जेह के जूतों के लेस बांधती दिख रही हैं। इस तस्वीर पर जेह की बुआ सबा पटौदी, मम्मी करीना कपूर के अलावा और भी कई लोगों ने जेह को जन्मदिन की बधाई दी।

मम्मी करीना ने जेह को यूं विश किया बर्थडे :

जेह के दूसरे बर्थडे पर मॉम करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। हालांकि, ये दोनों ही तस्वीरें पुरानी हैं। एक फोटो में जहां करीना बेटे के साथ किसी फिल्म के सेट पर दिख रही हैं, तो वहीं दूसरी फोटो में जेह मां की गोद में नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए करीना ने लिखा- गोद नहीं छोड़ना चाहता, लेकिन ये हालात जल्द ही पलट जाएंगे। मैं तुम्हें दिलोजान से प्यार करती हूं, मेरे जेह बाबा! हैप्पी बर्थडे बेटा।

करीना के लाडले को मिल रही बधाइयां :

करीना कपूर की पोस्ट पर कई लोग जेह को बर्थडे विश कर रहे हैं। नेहा धूपिया, अबीरा धर, दीपा नारायण, सोनी राजदान, अनाइता श्रॉफ अदजानिया, टिस्का चोपड़ा, सबा पटौदी समेत कई लोगों ने जेह अली खान को जन्मदिन की बधाई दी है। आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने कमेंट करते हुए लिखा- बर्थडे मुबारक हो डार्लिंग जेह और जब तक ये रहे, इसका भरपूर आनंद उठाओ।

जेह के फर्स्ट बर्थडे पर करीना ने शेयर की थी ये फोटो :

बेटे जेह के पहले जन्मदिन पर करीना कपूर ने तैमूर के साथ उसकी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इस फोटो में जेह बड़े भैया तैमूर के पीछे-पीछे घुटनों के बल चलते नजर आ रहे हैं। फोटो में दोनों की पीठ दिख रही है। करीना ने इसे शेयर करते हुए लिखा था- भाई! मेरे लिए रुको, मैं आज एक साल का हो गया हूं, चलो एक साथ दुनिया घूमते हैं…अम्मा भी हमारे साथ होगी, जो हमारे पीछे आ रही हैं।

ये भी देखें : 

8 PHOTOS : पहले से भी ज्यादा खूबसूरत हो गई है काजोल की बेटी, सबूत हैं ये तस्वीरें

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Sunny Deol की 150 मिनट की फिल्म, इंटरवल के बाद एंट्री, जीता नेशनल अवॉर्ड, फिर बने 4 रीमेक
Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे