PHOTOS:कैटरीना कैफ से लेकर करीना कपूर तक ये स्टार्स, जिन्होंने एडल्ट फिल्मों में किया काम

Published : Feb 13, 2023, 05:21 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. वैसे तो अब बॉलीवुड में ए-सर्टिफिकेट फिल्मों की बाढ़ आ गई है। लेकिन कुछ वक्त पहले गिनी चुनी मूवी ही इस केटेगरी की बनती थी। इतना ही नहीं मेन स्ट्रीम की एक्टर-एक्ट्रेस इसे करने से बचते थे। 

PREV
19

पर कुछ ऐसी फिल्में आई जिसमें ऐसे चेहरे दिखाई दिए जो आज बॉलीवुड इंडस्ट्री में बड़ा नाम है। क रीना कपूर से लेकर कैटरीना कैफ तक अपने करियर में पैसों के लिए ए-सर्टिफिकेट फिल्मों काम किया। आइए नीचे दिखाते हैं उन स्टार्स की लिस्ट जो एडल्ट रेटेड मूवी में काम कर चुके हैं। 

29

बॉलीवुड की एवरग्रीन अदाकारा रेखा की अदायगी का कोई जवाब नहीं है। एक से बढ़कर एक बेहतरीन मूवी उन्होंने बॉलीवुड को दी है। लेकिन जब वो ‘आस्था’ में नजर आई तो उनके चाहनेवाले हैरान रह गए थे। इस मूवी में बहुत ही ज्यादा बोल्ड सीन्स थे। नवीन निश्चल और ओमपुरी के साथ रेखा के काफी हॉट सीन्स थे। इस फिल्म के लिए अदाकारा को काफी आलोचना भी झेलनी पड़ी थी।

39

करीना कपूर बॉलीवुड की हिट स्टार में शुमार हैं। चमेली और हीरोइन फिल्म में वो काम करके सबको हैरान कर दिया था। दोनों ही फिल्मों को सेंसरबोर्ड ने ए-सर्टिफिकेट दिया था। चमेली में उन्होंने वेश्या की भूमिका निभाया था और उनके एक्टिंग की काफी तारीफ भी हुई थी।

49

तब्बू हमेशा से बोल्ड किरदार करने के लिए जानी जाती हैं। साल 2001 में वो चांदनी बार में दिखाई दी थी। इसमें वो बार में डांस करने वाली महिला का किरदार निभाया था। 

59

ममता कुलकर्णी बॉलीवुड से काफी दूर है। लेकिन वो बी ग्रेड की मूवी  'डिवाइन टेंपल खजुराहो' में काम कर चुकी हैं। फिल्म में कई बोल्ड सीन्स भी थे।

69

बॉलीवुड पर कभी राज करने वाले राजेश खन्ना 'वफा-ए डेडली लव स्टोरी' में काम करके सबको दंग कर दिया था। बोल्ड कंटेट से मूवी भरी हुई थी। 
 

79

ट्यूलिप जोशी वैसे तो बहुत ही कम मूवी में दिखाई दीं। लेकिन 'मातृभूमि: ए नेशन विथआउट वुमन' में उनके काम की काफी सराहना की गई थी। इस फिल्म में उनकी शादी 5 भाइयों से की जाती है। इस मूवी को भी ए-सर्टिफिकेट दिया गया था।

89

कैटरीना कैफ ने बॉलीवुड मूवी में  ए-सर्टिफिकेट फिल्म से डेब्यू किया।  'बूम' में वो काफी बोल्ड सीन करती दिखाई दी थीं। हालांकि यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी। 

99

मनीषा कोइराला एक वक्त बॉलीवुड की हिट चेहरों में शामिल थी। लेकिन उनका करियर जब ढलान पहुंचा तो वो बी ग्रेड की मूवी में भी नजर आईं। 2002 में आई फिल्म 'एक छोटी सी लव स्टोरी' में काम किया था। इस फिल्म में एक बड़ी उम्र की महिला और कम उम्र के लड़के बीच रोमांटिक संबंध दिखाया गया था।

और पढ़ें:

किसी ने 58 करोड़ का हार तो किसी ने दी 3.5 करोड़ की कार, वैलेंटाइन डे पर इन 10 सेलेब्स ने दिए सबसे महंगे तोहफे

कोई बोला नशेड़ी, किसी ने कहा प्लास्टिक की दुकान, अजय देवगन की बेटी को नशे में देख लोग ने किया टारगेट

 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories