- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- किसी ने 58 करोड़ का हार तो किसी ने दी 3.5 करोड़ की कार, वैलेंटाइन डे पर इन 10 सेलेब्स ने दिए सबसे महंगे तोहफे
किसी ने 58 करोड़ का हार तो किसी ने दी 3.5 करोड़ की कार, वैलेंटाइन डे पर इन 10 सेलेब्स ने दिए सबसे महंगे तोहफे
एंटरटेनमेंट डेस्क. वैलेंटाइन डे पर लवर्स अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराने के लिए उनसे प्यार का इजहार करते हैं और उन्हें महंगे-महंगे तोहफे भी देते हैं। आइए आपको बताते हैं फिल्म इंडस्ट्री में अब तक दिए गए सबसे महंगे तोहफों के बारे में...

इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉलर डेविड बैकहम ने अपनी पत्नी विक्टोरिया बैकहम को अब तक का सबसे महंगा तोहफा दिया है। 2006 में उन्होंने वैलेंटाइन डे पर बुलगारी नेकलेस गिफ्ट किया था, जिसमें डायमंड और रूबी जड़े हुए थे। इस नेकलेस की कीमत लगभग 58 करोड़ रुपए से ज्यादा थी।
अमेरिकी सिंगर कैटी पैरी ने 2010 में अपने पार्टनर (अब पूर्व पति) रसेल बॉन्ड को लगभग 3.62 करोड़ रुपए की कीमत वाली लिलैक बेंटले ब्रुक्सलैंड कार गिफ्ट की थी।
अमेरिकी टीवी और रेडियो पर्सनैलिटी और कॉमेडियन-ऑथर हावर्ड स्टर्न ने 2007 में अपनी पार्टनर (अब पत्नी) को वैलेंटाइन डे पर पन्ना जड़ी हुई हीरे की अंगूठी गिफ्ट की थी। यह अंगूठी लगभग 1.8 करोड़ रुपए की बताई जाती है।
2009 में अमेरिकी एक्टर और कॉमेडियन विंस वोगन ने गर्लफ्रेंड कायला वेबर को 4 कैरट डायमंड रिंग के साथ प्रपोज किया था, जो प्लेटिनम पर जड़ी हुई थी। इस रिंग की कीमत तकरीबन 90 लाख रुपए से ज्यादा बताई जाती है।
अमेरिकी रैपर कान्ये वेस्ट 2014-2022 तक किम कार्दशियन के पति थे। उन्होंने एक वैलेंटाइन डे पर उन्हें पैंथर डी कार्टियर कफ गिफ्ट किया था, जिसकी कीमत लगभग 53 लाख रुपए बताई जाती है।
अमेरिकन रैपर माइकल रे स्टीवेंसन उर्फ़ टायगा ने अपनी पार्टनर काइली जेनर (2015-17) को एक ब्लिंग वॉच गिफ्ट की थी। इस घड़ी की कीमत लगभग 36 लाख रुपए से ज्यादा बताई जाती है।
अमेरिकी रैपर शॉन कोरे कार्टर उर्फ़ जे. जेड ने 2009 में पत्नी बियोंसे को प्लेटिनम जड़ा सेल फोन तोहफे में दिया था, जिस पर लगभग 17 लाख रुपए से ज्यादा खर्च किए गए थे।
हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना जोली 2014 से 2019 तक अमेरिकी एक्टर ब्रेड पिट के साथ रिश्ते में थीं। इसी अवधि में एक बार एंजेलिना ने ब्रेड को एक ओलिव ट्री गिफ्ट किया था। इस पेड़ की कीमत लगभग 13 लाख रुपए से ज्यादा बताई जाती है। ब्रेड पिट ने इस पेड़ को फ़्रांस में अपनी लगभग 60 मिलियन डॉलर की प्रॉपर्टी में प्लांट किया था।
अमेरिकी एक्टर चैनिंग तटुम ने पत्नी जेना दीवान (अब तलाकशुदा) को एक वैलेंटाइन पर नील लेन की एक अंगूठी तोहफे में दी थी। इसकी कीमत लगभग 7.25 लाख रुपए बताई जाती है।
कैनेडियन सिंगर जस्टिन बीबर 2010 से 2018 तक अमेरिकी सिंगर सेलेना गोमेज़ के साथ रिश्ते में रहे। उन्होंने एक बार वैलेंटाइन डे पर उन्हें लगभग 1.45 लाख रुपए के गुलाब गिफ्ट किए थे।
और पढ़ें…
दामाद के.एल. राहुल के लिए सुनील शेट्टी ने कही ऐसी बात कि आप भी कह उठेंगे वाह!
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।