ना मांग में सिंदूर, ना गले में मंगलसूत्र, शादी के बाद कियारा आडवाणी को ऐसा देखा तो भड़क उठे लोग

Published : Feb 12, 2023, 11:46 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. शादी के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी लगातार चर्चा में  हैं। अब कपल की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनकी वजह से कियारा आडवाणी को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। आइए आपको बताते हैं क्या है मामला और लोग कैसे कमेंट कर रहे हैं...

PREV
17

दरअसल, सिद्धार्थ और कियारा की ये तस्वीरें उनके दिल्ली वाले घर की है। तस्वीरों में कपल को अपने रिलेटिव्स के साथ पोज देते देखा जा रहा है।

27

अनारकली ड्रेस में कियारा काफी खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए कलर्ड दुपट्टा कैरी किया है। दूसरी ओर सिद्धार्थ ने जींस के साथ बंद गले की फुल स्लीव्स टी-शर्ट पहनी है। 

37

कियारा आडवाणी के हाथों में मेहंदी और चूड़ियां भी नजर आ रही हैं, लेकिन ना टिपिकल मैरिड लड़की की तरह उनके गले में मंगलसूत्र दिखाई दे रहा है और ना ही मांग में सिंदूर। इसकी वजह से इंटरनेट यूजर्स उन्हें खूब भला-बुरा सुना रहे हैं।

47

मसलन, एक इंटरनेट यूजर ने लिखा है, "नई नवेली दुल्हन। ना सिंदूर, ना मंगलसूत्र। हद है, क्या बकवास है।" एक यूजर का कमेंट है, "वह नई दुल्हन नहीं लग रही है। प्रॉब्लम क्या है? सिंदूर ना बिंदी। मुझे नहीं पता कि उन्होंने शादी क्यों की।"

57

एक यूजर ने लिखा है, "सब ठीक है। इतने जल्दी मंगलसूत्र निकाल दी। सिंदूर भी नहीं।" एक यूजर का कमेंट है, "अरे गलती से चूड़ा उतारना भूल गई शायद। वो भी खोल देती।" एक यूजर का कमेंट है, "शादी के कुछ दिनों तक तो सिंदूर, बिंदी लगाओ यार। ऐसी शक्ल दिखाने से क्या ही तुम सुंदर लगोगी।"

67

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी 7 फ़रवरी को राजस्थान के जैसलमेर में हुई। यहां के होटल सूर्यगढ़ पैलेस में उनकी शादी के फंक्शन तीन दिन चले थे, जो 5 फ़रवरी को मेहंदी के साथ शुरू हुए थे।

Read more Photos on

Recommended Stories