MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • प्यार किसी से और शादी किसी और से, कुछ ऐसी है इन 9 बॉलीवुड एक्ट्रेस की कहानी

प्यार किसी से और शादी किसी और से, कुछ ऐसी है इन 9 बॉलीवुड एक्ट्रेस की कहानी

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं, जिन्हें प्यार किसी और एक्टर से हुआ और उनकी शादी किसी और एक्टर , सिंगर या बिजनेसमैन से हुई। वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) में नजर डालते हैं ऐसी ही एक्ट्रेसेस पर। देखें स्लाइड्स...

4 Min read
Gagan Gurjar
Published : Feb 12 2023, 07:15 AM IST| Updated : Feb 12 2023, 11:51 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19
Image Credit : Social Media

करीना कपूर ने शादी सैफ अली खान से की है।  दोनों की लव मैरिज हुई है, लेकिन सैफ से पहले करीना शाहिद कपूर के साथ सीरियस रिलेशनशिप में रही थीं। बताया जाता है कि फिल्म 'फ़िदा' (2003) के सेट पर उनका अफेयर शुरू हुआ था और दोनों लगभग 5 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। शाहिद कपूर से ब्रेकअप के बाद करीना सैफ के साथ रिलेशनशिप में आईं और 2012 में उन्होंने शादी कर ली। 

29
Image Credit : Social Media

दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की लव स्टोरी किसी से छुपी नहीं है। 2008 में उनका अफेयर शुरू हुआ और सालभर बाद ही उनका ब्रेकअप हो गया। 2012 में दीपिका की लव स्टोरी रणवीर सिंह के साथ शुरू हुई और 2018 में उन्होंने शादी कर ली।

39
Image Credit : Social Media

बिपाशा बसु 1996 से 2002 के बीच डिनो मोरिया के साथ रिलेशनशिप में थीं।फिर 2002 से 2011 के बीच वे जॉन अब्राहम के साथ रिश्ते में रहीं। फिर हरमन बावेजा के साथ उनका अफेयर रहा और 2014 में उनका ब्रेकअप हो गया। फिर बिपाशा करन सिंह ग्रोवर के साथ रिश्ते में आईं और 2016 में उन्होंने शादी कर ली।

49
Image Credit : Social Media

अनुष्का शर्मा रणवीर सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड हैं। कहा जाता है कि फिल्म 'बैंड बाजा बारात' (2010) की शूटिंग के दौरान उनका अफेयर शुरू हुआ था। लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा नहीं चल सका। रणवीर से ब्रेकअप के बाद अनुष्का का अफेयर क्रिकेटर विराट कोहली के साथ हुआ, जिनसे उन्होंने 2017 में शादी कर ली।

59
Image Credit : Social Media

ऐश्वर्या राय के अफेयर के किस्से किसी से छुपे नहीं हैं। 1999 में रिलीज हुई फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' की शूटिंग के दौरान वे सलमान खान के प्यार में पड़ गई थीं, जिनसे 2001 में उनका ब्रेकअप हो गया। इसके बाद ऐश्वर्या विवेक ओबेरॉय से प्यार करने लगीं, लेकिन कुछ ही महीनों में यह रिश्ता भी टूट गया। 2006 में रिलीज हुई फिल्म 'उमराव जान' के सेट पर उनकी नजदीकियां अभिषेक बच्चन के साथ बढ़ीं और 2007 में उन्होंने शादी कर ली।

69
Image Credit : Social Media

दिसंबर 2018 में अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी करने वाली प्रियंका चोपड़ा कभी शाहिद कपूर की गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। दोनों की नजदीकियां 2009 में आई फिल्म 'कमीने' के सेट पर बढ़ी थीं। लेकिन यह रिश्ता लगभग 2 साल ही चला था। शाहिद से पहले उनका नाम हरमन बावेजा से भी जुड़ चुका था।

79
Image Credit : Social Media

1994 में रिलीज हुई फिल्म 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' के सेट पर शिल्पा शेट्टी अक्षय कुमार के प्यार में पड़ गई थीं। लेकिन यह रिश्ता शादी की दहलीज तक नहीं पहुंचा। 2001 में अक्षय कुमार ट्विंकल खन्ना संग शादी के बंधन में बंधे तो वहीं 2009 में शिल्पा ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी कर ली।

89
Image Credit : Social Media

करिश्मा कपूर ने 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। लेकिन इससे पहले वे अभिषेक बच्चन संग रिलेशनशिप में रही थीं। दोनों की नजदीकियां फिल्म 'हां मैंने भी प्यार किया' के सेट पर बढ़ी थीं।  यहां तक कि दोनों की सगाई तक हो चुकी थी। लेकिन शादी तक पहुंचने से पहले ही यह रिश्ता टूट गया।

99
Image Credit : Social Media

कटरीना कैफ 2005 में रिलीज हुई फिल्म 'मैंने प्यार क्यों किया' की शूटिंग के दौरान सलमान खान संग रिश्ते में आई थीं। लेकिन 2010 में उनका ब्रेकअप हो गया। इसके बाद उन्होंने रणबीर कपूर को डेट करना शुरू किया और यह रिश्ता लगभग 6 साल तक चला। बाद में वे विक्की कौशल संग रिश्ते में आईं और 2021 में उन्होंने शादी कर ली।

और पढ़ें…

ना मांग में सिंदूर, ना गले में मंगलसूत्र, शादी के बाद कियारा आडवाणी को ऐसा देखा तो भड़क उठे लोग

PHOTOS: ग्रैंड वेडिंग में अक्षय कुमार-मोहनलाल के डांस ने जमाया रंग, साउथ-बॉलीवुड स्टार्स का लगा मेला

रश्मिका मंदाना ने देश की 5 अलग-अलग जगह खरीदे 5 लग्जरी अपार्टमेंट? 26 साल की एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई

7 PHOTOS: एक्ट्रेस ने बताई खुद के सिंगल होने की वजह, जानिए आखिर किस-किस तरह का लड़का नहीं चाहिए?

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved