कौन सी है सलमान खान की फ्लॉप फिल्म, जिसके बाद डायरेक्टर ने छोड़ दिया मूवी बनाना

Published : Dec 27, 2024, 11:31 AM IST
Salman Khan

सार

सलमान खान की 'मैरीगोल्ड' उनके करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में से एक है। हॉलीवुड एक्ट्रेस अली लार्टर के साथ इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर निराश किया। जानिए इस फ्लॉप फिल्म की पूरी कहानी।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की सारी फिल्में हिट होती हैं। हालांकि, सलमान खान की एक फिल्म ऐसी भी थी, जो उनके करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप साबित हुई। इस फिल्म का नाम 'मैरीगोल्ड' है। ये फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी। यहां तक कि इस महा फ्लॉप के बाद फिल्म के डायरेक्टर विलार्ड कैरोल ने फिल्में बनाना ही बंद कर दिया था।

क्या थी फिल्म की कहानी?

19 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने महज 2.29 करोड़ रुपए की कमाई की थी। ऐसे में यह सलमान खान के करियर की महा फ्लॉप फिल्म बन गई। 'मैरीगोल्ड' के मेकर्स सबसे पहले इसमें प्रीति जिंटा को सलमान के अपोजिट लेना चाहते थे, लेकिन उन्होंने इसके लिए हामी नहीं भरी। ऐसे में सलमान खान के अपोजिट हॉलीवुड एक्ट्रेस अली लार्टर को लिया गया। इस फिल्म में सलमान के कैरेक्टर का नाम प्रेम था। वहीं इस फिल्म की कहानी एक अमेरिकन एक्ट्रेस के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भारत आने के बाद अपने लाइफ में बड़े बदलाव देखती है।

इन फिल्मों से तहलका मचाएंगे सलमान खान

वहीं इतने साल बाद सलमान खान अपनी इस फ्लॉप फिल्म को याद भी नहीं करना चाहते हैं। सलमान खान को आखिरी बार टाइगर जिंदा है में देखा गया था। इसके अलावा उन्हें 'सिंघम अगेन', 'बेबी जॉन' जैसी कई फिल्मों में कैमियो रोल में देखा गया है। वहीं इन दिनों सलमान बिग बॉस 18 में होस्ट के रूप में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा वो 'सिकंदर', 'द बुल', 'किक 2', जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।

फिल्म 'सिकंदर' साल 2025 में रिलीज होगी। इसमें सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएंगी। हाल ही में इसका फर्स्ट लुक रिलीज हुआ है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और इसकी रिलीज का बेस्ब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

और पढ़ें..

Manmohan Singh Death: शोक में बॉलीवुड, सेलेब्स बोले- उनका योगदान हमेशा याद रहेगा

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Sunny Deol संग रिश्ते के सवाल पर भड़कीं सौतेली मां हेमा मालिनी, जानिए क्या कहा?
रानी मुखर्जी की वो आखिरी 5 फिल्में, 3 हिट-2 फ्लॉप, एक के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड