Pushpa 2 Release Date: जानिए कब रिलीज होगी अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2, डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट

Published : Aug 30, 2023, 09:40 AM ISTUpdated : Aug 30, 2023, 09:48 AM IST
Pushpa 2

सार

फिल्म 'पुष्पा: द राइज' के मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी है। इस खबर को सुनने के बाद फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं और फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. अल्लू अर्जुन की मच अवेटेड फिल्म 'पुष्पा: द राइज' साल 2021 की ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म थी। इसने ताबड़तोड़ कमाई की थी। फिल्म की सक्सेस को देखने के बाद मेकर्स ने इसके तीसरा पार्ट की घोषणा की थी और फिर फिल्म से अल्लू अर्जुन का लुक रिवील किया था। इन सबके बीच अब इसकी रिलीज डेट सामने आ गई है। वहीं इस खबर को सुनने के बाद पुष्पा के फैंस काफी ज्यादा खुश हो गए हैं।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 'पुष्पा: द राइज'

लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, यह पुष्टि की गई है कि एक्शन-ड्रामा जॉनर पर आधारित फिल्म में अल्लू अर्जुन मोलेटी पुष्पा राज की भूमिका में हैं। यह फिल्म 22 मार्च, 2024 को रिलीज होने वाली है। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि डायरेक्टर सुकुमार और उनकी पूरी टीम 'पुष्पा 2: द रूल' की शूटिंग कुछ ही हफ्तों में पूरी करने की कोशिश में लगी हुई है। इसके साथ ही टीम एक्शन फिल्म के लिए एक प्रॉपर पोस्ट-प्रोडक्शन शेड्यूल की प्लानिंग भी कर रही है। यह शूटिंग के तुरंत बाद शुरू हो जाएगा। बताया जा रहा है कि जैसे ही इसकी शूटिंग पूरी होगी उसके बाद ही इसका टीजर भी रिलीज कर दिया जाएगा।

2021 में रिलीज हुआ था 'पुष्पा' का पहला पार्ट

सुकुमार के निर्देशन में बन रही 'पुष्पा 2 : द रूल' का बजट लगभग 450 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। पहले यह फिल्म इसी साल के अंत में रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसे 2024 के लिए पोस्टपोन कर दिया गया है। फिल्म में रश्मिका मंदाना और फहाद फाजिल की भी अहम भूमिका होगी। आपको बता दें पुष्पा का पहला पार्ट दिसंबर 2021 में रिलीज हुआ था। इसने बॉक्स-ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 332 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म की स्टोरी लाइन के अलावा अल्लू अर्जुन की पर्सनैलिटी, करैक्टर और फिल्म के गाने भी काफी पसंद किया गया था।

और पढ़ें..

Gadar 2 Free Ticket: 'गदर 2' के मेकर्स ने रक्षाबंधन पर फैंस को दिया खास गिफ्ट, 2 पर मिलेंगे 2 फ्री टिकट, जानें पूरी डिटेल

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश