PHOTOS: ब्रेकअप की ख़बरों के बीच साथ दिखे मलाइका-अर्जुन, लंच डेट पर इस अंदाज़ में नजर आए

Published : Aug 27, 2023, 06:40 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. पिछले कुछ दिनों से मीडिया में अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की खबर जोरों पर है। इस बीच दोनों को साथ में लंच डेट पर देखा गया, जिसके बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि उनके ब्रेकअप की ख़बरें कोरी अफवाह हैं। देखें तस्वीरें...

PREV
16
लंच डेट पर मलाइका-अर्जुन

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को रविवार दोपहर मुंबई में लंच डेट पर देखा गया। दोनों ने ऐसे मौके पर यह लंच डेट चुनी है, जब उनके ब्रेकअप की ख़बरों से मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अटे पड़े हुए हैं।

26
रेस्टोरेंट से बाहर आते दिखा कपल

मलाइका और अर्जुन को रविवार दोपहर मुंबई के एक रेस्टोरेंट से बाहर आते देखा गया। इस दौरान मलाइका ने जहां स्टाइलिश व्हाइट शर्ट और व्हाइट शॉर्ट पहना हुआ था तो वहीं अर्जुन ब्लैक टी-शर्ट और ब्लैक ट्रैक पेंट में नजर आए।

36
एक-दूसरे संग खुश नजर आए अर्जुन-मलाइका

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लंच डेट के दौरान एक-दूसरे के साथ  खुश नजर आ रहे थे, जो इस बात की गवाही था कि उनके बीच ब्रेकअप जैसा कुछ नहीं हुआ है।

46
मलाइका की पोस्ट के बाद बढ़ा था डाउट

मलाइका अरोड़ा ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की थी, जिसके बाद उनके ब्रेकअप के कयासों को और बल मिला था। मलाइका ने पोस्ट में लिखा था, "बदलाव जिंदगी का नियम है। और जो लोग सिर्फ अतीत या वर्तमान को देखते हैं, वे जाहिरतौर पर भविष्य में चूक जाते हैं।"

56
अर्जुन ने पोस्ट पर रिप्लाई किया था

मलाइका की एक अन्य पोस्ट पर अर्जुन ने रिप्लाई किया था, जिसे उनके ब्रेकअप की ख़बरों के खंडन के रूप में देखा गया था। दरअसल, मलाइका ने अपने डॉग कैस्पर का एक वीडियो शेयर किया था, जिस पर रिएक्ट करते हुए अर्जुन ने लिखा था, "हैंडसम बॉय।" इसके बाद एक अन्य कमेंट में उन्होंने लिखा था, "तुम्हारी जिंदगी का असली स्टार कैस्पर।"

66
क्यों आई थीं मलाइका-अर्जुन के ब्रेकअप की खबर?

रिपोर्ट्स के मुताबिक़, मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर की बहनों अंशुला, जान्हवी और ख़ुशी को अनफॉलो कर दिया है। इतना ही नहीं, अर्जुन के पिता बोनी और चाचा अनिल कपूर को भी मलाइका ने अनफॉलो किया। दूसरी ओर यह भी कहा जा रहा है कि अर्जुन की नजदीकियां कुशा कपिला के साथ बढ़ रही हैं, जो उनकी ब्रेकअप की वजह बना है। 

और पढ़ें…

SRK की 'जवान' का एक टिकट 1100 रुपए का, फिर भी मिनटों में सब बिक गए

'ग़दर 2' को एंटी-पाकिस्तानी कहने पर भड़के सनी देओल, बोले - सीरियसली...

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories