प्यार-शादी-तलाक के बाद लगाया दिल, फिर भी अकेली 52 साल की मलाइका अरोड़ा

Published : Oct 23, 2025, 12:42 PM IST

बॉलावुड की सबसे ग्लैमरस हसीना मलाइका अरोड़ा 52 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 23 अक्टूबर 1973 को मुंबई में हुआ था। मलाइका ने लाइफ में काफी संघर्ष किया तब जाकर कहीं उन्हें ये मुकाम हासिल हुआ। जन्मदिन पर जानते हैं, उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ फैक्ट्स... 

PREV
16
52 साल की हुंई मलाइका अरोड़ा

52 साल की मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड में सबसे स्टाइलिश, ग्लैमरस और खूबसूरत हसीना मानी जाती हैं। उन्होंने फिल्मों में खास कमाल नहीं किया लेकिन अपने लुक और अदाओं से सभी को दीवाना बनाया। वे इंडस्ट्री में अपने आइटम नंबर के लिए फेमस हैं।

26
मलाइका अरोड़ा की पर्सनल लाइफ

मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनके लव-अफेयर के किस्से बी-टाउन की गलियों में काफी चर्चा में रहे हैं। वे सलमान खान के खानदान की बहू बनी, तलाक हुआ फिर उन्होंने दोबारा दिल लगाया। फिलहाल वे अकेली हैं।

ये भी पढ़ें... मलाइका अरोड़ा के 22 साल के बेटे अरहान खान ने मां पर किस चीज पर लगाई रोक

36
मलाइका अरोड़ा-अरबाज खान की शादी

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान की मुलाकात एक ऐड शूट के दौरान हुई थी। दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। दोनों ने करीब 5 साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद 1998 में शादी की। हालांकि, 2017 में दोनों का तलाक हो गया। कपल का एक बेटा अरहान, मां के साथ रहता है।

46
मलाइका अरोड़ा अफेयर

अरबाज खान से तलाक लेने के बाद मलाइका अरोड़ा का अफेयर अर्जुन कपूर से शुरू हुआ। दोनों ने एक-दूसरे को करीब डेढ़-दो साल डेट किया और फिर अपने रिश्ता कन्फर्म किया। दोनों में जमकर डेटिंग की। हाल ही में कुछ महीने पहले ही दोनों का ब्रेकअप हो गया।

56
सिंगल है मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा फिलहाल सिंगल है। वे अपने काम पर फोकस किए हुए है। वे टीवी शो इंडियाज गॉट टैलेंट को जज कर रही हैं। वहीं, हालिया रिलीज फिल्म थामा में उनका एक आइटम डांस है, जो काफी धूम मचा रहा है।

66
इस फिल्म में मिला था मलाइका अरोड़ा को ब्रेक

मलाइका अरोड़ा को 1998 में आई शाहरुख खान की फिल्म दिल से में ब्रेक मिला था। इस फिल्म में वे चल छैयां छैया.. गाने में नजर आईं थीं। इस गाने ने उन्हें स्टार बना दिया था। इसके अलावा उन्होंने इंडियन, कांटे, काल, वेलकम, ओम शांति ओम, हाउसफुल, दबंग सहित कई फिल्मों में कैमियो किया है।

ये भी पढ़ें... Malaika Arora 51 की उम्र में दिखाईं 30 सी अदाएं, 'थामा' के आइटम नंबर में काटा बवाल, देखें VIDEO

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories