
एंटरटेनमेंट डेस्क. पिता अनिल मेहता की मौत के बाद मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की लाइफ अब पटरी पर आ गई हैं। अब वे इवेंट और फंक्शन्स में भी नजर आ रही हैं। संडे को मलाइका बांद्रा में आयोजित एक ब्रांड इवेंट में पहुंची थी। इस मौके पर मलाइका बेहद बोल्ड आउटफिट में नजर आईं। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसकी वजह से उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- आंखें छुपा रहीं है और बाकी दिखा रही है। एक अन्य ने लिखा- सबकुछ तो दिखा दिया। इसी तरह अन्य ने भी मलाइका को देखकर कमेंट्स किए।
मलाइका अरोड़ा इवेंट में बेटे और भांजे के साथ पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने पतली डोरी पर टिकी ब्रा स्टाइल टॉप और ओवर साइज जैकेट कैरी कर रखी थी। बालों को मलाइका ने अजीबोगरीब तरीके से बांध रखा था और गॉगल लगाए हुए थीं। मलाइका का लुक देख लोग कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा- ये जैकेट के बटन बंद भी कर सकती थी। एक अन्य ने लिखा- चलती-फिरती कोकिन है ये। एक बोला- बच्चों का तो लिहाज करो, इतना ओपन सिनेमा की जरूरत नहीं है। एक बोला- बेटों के सामने तो जैकेट और कपड़े ठीक से डालना था। एक बोला- कितने शर्म की बात है जवान बेटा बैठा है साथ में और मां इतनी ओपन हो रही है। एक बोला- फैशन के नाम पर कुछ भी पहनती है ये। इसी तरह कईयों ने कमेंट्स किए।
मलाइका अरोड़ा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। इसके बाद उन्हें फिल्मों में आइटम नंबर ऑफर्स होने लगे। उन्होंने सबसे पहले मणिरत्नम की फिल्म दिल से में एक डांस नंबर चल छैयां छैयां.. किया था। ये गाना इतना पॉपुलर हुआ कि मलाइका रातोंरात इंडस्ट्री पर छा गई। मलाइका कुछ म्यूजिक एल्बम में भी नजर आईं। उन्होंने सलमान खान की फिल्म दबंग में मुन्नी बदनाम हुई.. आइटम नंबर किया। उनका ये गाना भी खूब फेमस हुआ। आज भी इस गाने पर लोग डांस करना पसंद करते हैं। मलाइका अभी भी फिल्मों में आइटम नंबर करती हैं। वहीं, वे टीवी के कुछ डांस रियलिटी शो को जज भी कर चुकीं हैं।
ये भी पढ़ें...
क्यों पड़ी इस एक्टर को मुंह छुपाने की जरूरत? जानें इसके पीछे का राज
1 एपिसोड का इतना लेते हैं तारक मेहता के 7 STARS, सबसे ज्यादा फीस किसकी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।