
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) को हाल ही में कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कहा जा रहा था कि उनको सीने में दर्द और बेचैनी हो रही थी। हालांकि, मीडिया में चल रही कुछ रिपोर्ट्स की में कहा गया था कि उनको ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। उनके दाहिने हाथ में हरकत कम है और बोलने में उनको तकलीफ हो रही है। इसी बीच हॉस्पिटल मैनेजमेंट ने उनकी हेल्थ अपडेट से जुड़ा स्टेटमेंट जारी कर बताया था उनको Ischemic Cerebrovascular Stroke हुआ है। वहीं, अब डायरेक्टर पथिकृत बसु ने उनकी ताजा हेल्थ अपडेट शेयर है। बता दें कि पथिकृत बसु उनसे अस्पताल में मिलने गए थे और मीडिया से उनकी हेल्थ अपडेट शेयर की।
डायरेक्टर पथिकृत बसु ने मिथुन चक्रवर्ती की हेल्थ अपडेट
बीती रात मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म शास्त्री के डायरेक्टर पथिकृत बसु उनसे मिलने अस्पताल गए थे। मिथुन दा से मुलाकात करने के बाद उन्होंने बताया कि उनका हालत ठीक है। वे लोगों को पहचान रहे है और बातचीत भी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मिथुन दा की तबीयत फिल्म के सेट पर खराब नहीं हुई थी। होटल से निकलते वक्त उनकी तबीयत बिगड़ी थी और वे शूटिंग सेट तक पहुंच ही नहीं पाए थे। उन्होंने बताया कि जानकारी मिलते ही वे उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि वे ठीक है और 1-2 दिनों में उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती
बॉलीवुड फिल्म एक्टर और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती को शनिवार को कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 73 साल के मिथुन चक्रवर्ती की हालत अब ठीक है और अस्पताल में उनका बेटा उनके साथ है। बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती इंडियन सिनेमा के दिग्गज स्टार्स में से एक हैं। हाल ही में उनको पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। वे तकरीबन 5 दशकों से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया। हिंदी के साथ ही वह भोजपुरी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, ओडिया फिल्मों में काम कर चुके हैं। मिथुन चक्रवर्ती वो स्टार है जिन्हें अपनी डेब्यू फिल्म मृग्या के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था।
ये भी पढ़ें...
इश्क में कोई बर्बाद तो कोई बना खूंखार, 8 मूवी देखते ही हिल जाएगा दिमाग
क्या आपने देखी रजनीकांत की 8 धांसू मूवीज, 1 ने फोड़ दिया था बॉक्स ऑफिस
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।