श्रीदेवी की वजह से किसे पिलानी पड़ी थी शराब, जानिए क्या है पूरा माजरा?

Published : Nov 26, 2024, 01:24 PM IST
sridevi

सार

मिस्टर इंडिया फिल्म में श्रीदेवी के साथ एक सीन शूट करने के लिए कॉकरोच को रम पिलाई गई थी। जानिए कैसे डायरेक्टर शेखर कपूर ने इस मुश्किल सीन को फिल्माया।

एंटरटेनमेंट डेस्क. आज के समय फिल्मों की शूटिंग एनिमेशन के जरिए आसानी से हो जाती हैं, लेकिन पहले के समय पर ऐसा नहीं होता था। ऐसे में शूटिंग में काफी परेशानी होती थी। हालांकि, 37 साल पहले एक ऐसी फिल्म आई थी, जिसमें डायरेक्टर ने कॉकरोच से एक्टिंग कराई थी। उस फिल्म का नाम 'मिस्टर इंडिया' है। ऐसे में आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

ऐसे कराई गई थी कॉकरोच से एक्टिंग

दरअसल हुआ यह था कि 'मिस्टर इंडिया' में एक सीन था, जिसमें कॉकरोच श्रीदेवी का पीछा करता है, लेकिन यह सीन शूट करने में काफी परेशानी आ रही थी। कॉकरोच से एक्टिंग करवाना काफी मुश्किल था। वहीं श्रीदेवी को भी कॉकरोच से डर लगता था। इसलिए फिल्म के डायरेक्टर शेखर कपूर और सिनेमैटोग्राफर बाबा आजमी को एक आईडिया आया कि कॉकरोच को शराब पिला देते हैं, जिससे वो नशे में हो जाएगा और शूटिंग पूरी हो जाएगी। इसके बाद दोनों ने कॉकरोच के पास थोड़ी सी ओल्ड मोंक रम गिरा दी और फिर कुछ देर बाद कॉकरोच नशे में आ गया। इसके बाद कॉकरोच बिलकुल शांत हो गया। इसके बाद वो धीमे-धीमे श्रीदेवी के पीछे लड़खड़ा कर चलने लगा। ऐसे में मेकर्स ने इसे शूट कर लिया।

80 के दशक में 'मिस्टर इंडिया' ने की थी खूब कमाई

आपको बता दें 'मिस्टर इंडिया' को शेखर कपूर और बोनी कपूर ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म की कहानी 80 के दशक के हिसाब से बेहद अलग थी, जिसके चलते फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था। 'मिस्टर इंडिया' साल 1987 में रिलीज हुई थी। 3 करोड़ में बनी इस फिल्म ने भारत में 5 करोड़ रुपए कमाए थे। वहीं इसने वर्ल्डवाइड 10 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाए थे। इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें, तो इसमें अनिल कपूर, श्रीदेवी, सतीश कौशिक, अमरीश पुरी आदि सेलेब्स थे। वहीं फिल्म में विलेन मोगेम्बो के किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया था।

और पढ़ें..

आयुष्मान खुराना-PV सिंधु ने युवाओं से की राष्ट्र निर्माण में भागीदारी की अपील

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश