Nawazuddin Siddiqui के साथ हो चुकी इतनी रहस्यमयी घटनाएं, जब रात 3 बजे ...

Published : Sep 10, 2025, 09:26 PM IST
Nawazuddin-Siddiqui-Movies-On-OTT

सार

नवाजुद्दीन के साथ उनके रहस्यमयी दोस्त निर्मलदास की घटनाएं एक्टर भूल नहीं पाते हैं। वो उन्हें दिल्ली के बाद अचानक मुंबई में नजर आया था। वो हर जगह अचानक दिख जाता था, कभी-कभी तो नवाज खुद डर जाते थे, कि ये कीकत या भ्रम।

Mysterious incidents happened with Nawazuddin Siddiqui : बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की लाइफ में कई ऐसे रहस्यमयी घटनाएं हो चुकी हैं। जिनके रहस्य आज भी अनसुलझे हैं। कई बार वो उन्हें सोचते हैं तो रौंगटे खड़े हो जाते हैं। उनका सबसे डरावना और अजीबोगरीब किस्सा उनके एक दोस्त "निर्मल दास" से जुड़ा है। नवाजुद्दीन ने इंटरव्यू में बताया कि एनएसडी के दिनों में निर्मलदास उनका करीबी मित्र था, जो धीरे-धीरे मानसिक तौर पर अस्वस्थ होता गया। नवाज कहते हैं, "मैं रहस्यमयी चीजों पर विश्वास नहीं करता, लेकिन उसकी हर जगह मौजूदगी ने मुझे कई बार डरा दिया।"

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ हुईं कई बार रहस्यमयी घटनाएं

नवाजुद्दीन ने हालिया पॉडकास्ट ( बॉलीवुड बबल ) में बताया कि निर्मलदास हम दोस्तों के साथ ही रहता था। लेकिन अचानक उसमें अजीब सा चेंज आया। वो बहती-बहकी बातें करने लगा था। बड़ी अजीबोगरीब हरकत करने लगा था। एक दिन रात करीब 3 बजे मेरी नींद खुली तो वो मेर बाजू में खड़ा होकर मुझे घूरे जा रहा था। अचानक मेरी नींद खुली तो होश उड़ गए। इसके बाद वो लोगों से झगड़ा करने लगा। मेरे दोस्त तो पहले ही उससे दूर हो चुके थे। आखिरकार मुझे भी उससे दूर हो जाना पड़ा।

ये भी पढ़ें- 

हॉलीवुड एक्टर Keanu Reeves से मिलने की तलब, 69 साल की महिला हो गई ठगी का शिकार

तो क्या दिल्ली से मुंबई उड़कर आ गया निर्मलदास?

नवाज ने बताया कि दिल्ली में एक बार निर्मलदास को 100 रुपए दिए और फिर मुंबई के लिए रवाना हो गए। लेकिन मुंबई पहुंचते ही, वही निर्मल उन्हें अचानक वर्सोवा में फुटपाथ पर दिखाई दिया। नवाज बताते हैं, "इस घटना को मैंने सच में जिया है। जब मैंने उसे दिल्ली में पैसे दिए, सीधे मुंबई आ गया। और बॉलीवुड में कदम रखते ही एक फुटपाथ पर निर्मलदास मुझे फिर दिख गया। वो वाक्या मैं कभी भूल नहीं सकता।

इन रहस्यमयी घटनाओं ने नवाजुद्दीन को एक बारगी तो डरा दिया, वे कहते हैं—"निर्मलदास की रहस्यमयी मौजूदगी चाहे भले ही मेरी कपोल कल्पना रही हो, लेकिन वो बंदा मेरी स्मृतियों से कभी ओझल ही नहीं हो पाया।

ये भी पढ़ें-

Baaghi 4 box office day 6: टाइगर श्रॉफ की मूवी का फूला दम, 6 दिनों में कमाए इतने करोड़

 

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhurandhar 2 vs Toxic: रणवीर की धुरंधर 2 या यश की टॉक्सिक, मार्च में भिड़ेंगी दो बड़ी फिल्में, अभी कौन आगे?
ShahRukh Khan का 'किंग' के बाद फराह खान की इस फिल्म में डबल रोल? दो डिफरेंट कैरेक्टर में आएंगे नजर