एक्स हसबैंड संजय कपूर के साथ डिनर डेट पर दिखीं करिश्मा कपूर, VIDEO देख भड़के लोग, बोले- ये कौन सा रिश्ता है?

Published : May 28, 2023, 02:40 PM IST
Karisma Kapoor

सार

करिश्मा कपूर का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने एक्स हसबैंड संजय कपूर के साथ नजर आ रही हैं। अब दोनों को यूं साथ देख लोग उन्हें खूब खरी खोटी सुना रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर को बीती रात अपने एक्स हसबैंड संजय कपूर के साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान करिश्मा ब्लैक प्रिंटेड फ्लोरल ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं संजय भी ब्लैक एंड व्हाइट सूट में नजर आए।

पैपाराजी ने किया करिश्मा-संजय को कैमरे में कैद

करिश्मा कपूर और संजय कपूर जब रेस्टोरेंट से बाहर निकले, तो पैपाराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैद कर लिया। इस दौरान दोनों ने पैप्स को देखकर स्माइल की और हैलो कहा। हालांकि दोनों ने पैपराजी के सामने एक-दूसरे से बात नहीं की।

 

ट्रोलर्स के निशाने पर करिश्मा कपूर

लेकिन अब दोनों को एक साथ देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। जहां एक ने लिखा, बॉलीवुड इंडस्ट्री में यह होता है कि पहले तलाक लो और फिर दोस्त बनकर जिंदगी भर एक साथ रहो।' दूसरे ने लिखा, 'इन लोगों का कुछ नहीं हो सकता, जब गुस्सा आए तो अलग हो जाओ और फिर मूड सही हो तो एक साथ हो जोओ। वहीं कुछ पूछ रहे हैं कि दोनों इस समय किस रिश्ते से साथ घूम रहे हैं।'

2016 में हुआ था करिश्मा कपूर-संजय कपूर का तलाक

करिश्मा ने 2003 में दिल्ली के एक बिजनेसमैन संजय से शादी की थी। दोनों के 2 बच्चे हैं, जिनका नाम समैरा और कियान है। 2014 में करिश्मा और संजय ने आपसी सहमति से तलाक के लिए अर्जी दी थी। उसके बाद दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए और आखिरकार 2016 में एक दूसरे से तलाक ले लिया। उसके बाद संजय ने 2017 में प्रिया सचदेव से शादी कर ली थी।

और पढ़ें…

केदारनाथ के बाद बद्रीनाथ धाम पहुंचे अक्षय कुमार, एक्टर की झलक पाने के लिए लगा लोगों का तांता

IIFA 2023 में सलमान खान ने लुंगी पहनकर जमकर किया डांस, तो नोरा-जैकलीन ने अपने हॉट लुक्स से किया फैंस को मदहोश

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश