अक्षय कुमार का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो बद्रीनाथ धाम में नजर आ रहे हैं। इस दौरान अक्षय की एक झलक पाने के लिए वहां पर भारी भीड़ लग गई और उन्होंने अक्षय को घेर लिया।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने रविवार (28 मई) को उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम के दर्शन किए। इस दौरान अक्षय को भारी भीड़ ने घेर लिया और उनकी एक झलक पाने और सेल्फी लेने के लिए लोग बेताब हो गए। हालांकि उनके आस पास हाई सिक्योरिटी थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भीड़ ने घेरा अक्षय कुमार का रास्ता

अब सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो ब्लैक कलर की हुडी और ट्रैक पैंट पहने हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही अक्षय ने गले में रुद्राक्ष की माला और माथे पर चंदन का तिलक भी लगा रखा है। इस वीडियो में अक्षय मंदिर की ओर जाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं पुलिस उनका रास्ता साफ करते हुए दिखाई दे रही है। इसके साथ ही कुछ फोटोज भी सामने आई हैं, जिसमें वो हाथ जोड़कर फैंस का अभिवादन कर रहे हैं।

Scroll to load tweet…

अक्षय ने वीडियो शेयर कर दिखाई पहाड़ों की खूबसूरती

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए देहरादून में हैं। शूटिंग से ब्रेक मिलने पर वो केदारनाथ और बद्रीनाथ बाबा का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। इसके साथ ही अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें पहाड़ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर कर अक्षय ने कैप्शन में लिखा, ‘देवभूमि उत्तराखंड में शूटिंग का सौभाग्य!! मैं श्री बद्रीनाथ धाम के रास्ते में हूं। यह बिल्कुल अद्भुत है। कोई शब्द नहीं है। जय बद्री विशाल।’

View post on Instagram

बद्रीनाथ से पहले केदारनाथ गए थे अक्षय

अक्षय कुमार बद्रीनाथ से पहले 23 मई को बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। केदारनाथ से अक्षय के कई वीडियोज सामने आए थे, जिसमें वो मंदिर के दर्शन के बाद परिसर के अंदर कुछ लोगों से बात कर रहे हैं और उनके सात सेल्फी क्लिक करवा रहे थे। वहीं वहां मौजूद लोग 'जय भोलेनाथ' के जयकारे लगाते हुए नजर आ रहे थे।