
Nora Fatehi Birthday Celebration: एक्टर और डांसर नोरा फतेही 31 साल की हो गई हैं। 6 फरवरी, 1992 को कनाडा में पैदा हुईं नोरा ने इस बार अपना बर्थडे दोस्तों के साथ दुबई में सेलिब्रेट किया। नोरा ने इंस्टाग्राम पर बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो दोस्तों के साथ क्रूज पर बेली डांस करती नजर आ रही हैं। इस दौरान नोरा फतेही फ्लोरल प्रिंट वाले स्कर्ट और टॉप में डांस करती दिख रही हैं। वहीं उनके पीछे दुबई का मशहूर होटल बुर्ज अल अरब नजर आ रहा है।
नोरा के डांस की हो रही तारीफ :
नोरा फतेही ने बर्थडे सेलिब्रेशन के वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- 'मैं लोगों का अटेंशन चाहती थी, लेकिन अटेंशन ने मुझे चाह लिया। नोरा फतेही के इस वीडियो पर उनके फैंस कमेंट्स करके बर्थडे विश कर रहे हैं। इतना ही नहीं, कई लोग तो नोरा के डांस की तारीफ कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा- हैप्पी बर्थडे गॉर्जियस।
इस वजह से लोगों ने मारे ताने :
कुछ फैंस ने जहां नोरा को बधाई दी, वहीं कई लोग उन्हें ताना मारते भी नजर आए। एक शख्स ने कहा- तुर्की और सीरिया में लोग मर रहे हैं। कम से कम उनके लिए थोड़ी तो रिस्पेक्ट कर लो। वहीं एक और यूजर ने कहा- सुकेश के पैसे लौटा दो, उसकी जमानत करवानी है।
2014 में किया नोरा ने डेब्यू :
बता दें कि मोरक्कन मूल की नोरा फतेही ने 2014 में कमल सदाना की फिल्म 'रोर : टाइगर्स ऑफ द सुंदरवन' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वे रॉकी हैंडसम, 'क्रेजी कुक्कड़ फैमिली', 'मिस्टर एक्स', सत्यमेव जयते, स्त्री, भारत, बाटला हाउस, मरजावां और स्ट्रीट डांसर 3डी जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वर्क फ्रंट की बात करें, तो नोरा जल्द ही साजिद खान की फिल्म '100%' में दिखेंगी। इसमें उनके साथ जॉन अब्राहम, और शहनाज गिल भी काम कर रहे हैं।
ये भी देखें :
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।