राखी सावंत की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने किया आदिल दुर्रानी को गिरफ्तार, पढ़ें पूरी डिटेल

Published : Feb 07, 2023, 01:13 PM IST
rakhi sawant husband adil khan durrani arrested by mumbai police here is detail KPJ

सार

राखी सावंत के पति आदिल दुर्रानी को गिरफ्तार कर लिया गया है। राखी द्वारा हाल ही में मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। हालांकि, उनके द्वारा मामला दायर करने का कारण अज्ञात हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. फिल्म इंडस्ट्री में ड्रामा क्वीन के नाम से फेमस राखी सांवत (Rakhi Sawant) लाइमलाइट में बने रहने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। बता दें कि पिछले काफी दिनों से राखी की जिंदगी में उथल-पुथल चल रही है। हाल ही में उनकी मां का निधन हुआ था और अब वह मुंबई की सड़कों पर अपने पति आदिल खान दुर्रानी की बेवफाई की कहानियां सुना रही हैं। इसी बीच खबर आई है कि राखी ने अपने पति के खिलाफ ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद आदिल को मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। कहा जा रहा है कि आदिल, राखी से मिलने उनके घर गया। इस बीच, ओशिवारा पुलिस ने स्थान पर पहुंचकर आदिल को गिरफ्तार कर लिया।

 

 

ओशिवारा पुलिस स्टेशन पहुंची थी राखी सावंत

राखी सावंत हाल ही में मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज कराती नजर आईं थीं। हालांकि, राखी ने केस क्यों दर्ज कराया, कारण अज्ञात है। रिपोर्ट्स की मानें तो केस फाइल कराने की वजह बिजनेसमैन पति के एक्स्ट्रा मैरेटियल अफेयर्स माना जा रहा है, जिसके कारण राखी तनावग्रस्त हो गई है। इससे पहले राखी ने अपने पति आदिल पर कई आरोप लगाए थे। सोमवार को मीडिया से बात करते हुए राखी ने आदिल पर उनकी मां जया भेड़ा के इलाज के लिए पैसे नहीं देने का आरोप लगाया। उसने यह भी कहा कि आदिल की वजह से उसकी मां की मौत हुई। उन्होंने यह भी दावा किया कि आदिल ने उसे बताया कि वह उससे अलग हो गया है और अपनी कथित प्रेमिका तनु के साथ रह रहा है।

 

 

प्रेमिका तनु के साथ रहना चाहते है आदिल दुर्रानी

राखी सावंत द्वारा मीडिया से बात करने के घंटों बाद यह बात सामने आई थी कि आदिल ने आखिरकार अपनी प्रेमिका तनु के साथ रहने का फैसला किया है। इसी बीच राखी ने उस पर उसे प्रताड़ित करने और बॉलीवुड में स्टार बनने के लिए सीढ़ी के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। राखी ने यह भी आरोप लगाया कि आदिल ने उनके सारे पैसे भी ले लिए हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। ओशिवारा पुलिस स्टेशन के बाद राखी को आदिल के साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट में स्पॉट किया गया था, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों एक-दूसरे को खाना खिलाते भी नजर आए। वीडियो देखकर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे है और दोनों को लताड़ लगा रहे हैं।

 

ये भी पढ़ें..

50 स्टॉल्स पर सजेगा लजीज खाना, कियारा-सिद्धार्थ की शादी में 500 वेटर्स करेंगे हर मेहमान की खातिरदारी

इस कंडीशन पर फिल्मों में रेप सीन्स को तैयार होती थी रवीना टंडन, बताया क्यों कहा जाता था उन्हें घमंडी

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश