Varun Dhawan के पापा ने किया Govinda को मैन्युप्लेट, बड़े फिल्म मेकर का बड़ा खुलासा

Published : May 25, 2024, 08:15 PM IST
David Dhawan

सार

पहलाज निहलानी ने बताया कि डेविड धवन के साथ रहते हुए गोविंदा बहुत अंधविश्वासी हो गए थे । इसकी वजह से उनके कई प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चले गए थे। 

एंटरटेनमेंट डेस्क, Pahlaj Nihalani Serious allegations against David Dhawan । बॉलीवुड गोविंदा और डेविड धवन ( Govinda and David Dhawan ) की जोड़ी नंबर 1 कही जाती है। दोनों ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं । वहीं बेहद सक्सेसफुल फिल्म मेकर पहलाज निहलानी ने वरुण धवन के पिता पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आखरिकार उन्होंने गोविंदा के करियर को बर्बाद कर दिया ष

डेविड धवन को आगे बढ़ाने में पहलाज निहलानी का हाथ

सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरव्यू में पहलाज निहलानी ने गोविंदा को 'unexpected' कहा । सीनियर फिल्म मेकर ने बताया कि कैसे डेविड धवन की गलत सलाह पर गोविंदा ने कई फ़िल्में छोड़ दी । निहलानी ने दावा किया कि डेविड धवन 'सक्सेस हासिल करने के पहले उनकी दया पर जीते रहे'।

आउटडोर शूटिंग के लिए गोविंदा नहीं होते थे तैयार

गोविंदा की लेकर आखें जैसी सुपरहिट फिल्म बनाने वाले पहलाज निहलानी ने एक्टर को अधंविश्वासी बनाने के लिए डेविड घवन को दोषी ठहराया है। फिल्म मेकर ने बताया कि गोविंदा और चंकी पांडे को लेकर उन्होंने भाई-भाई फिल्म शुरु की थी । लेकिन वह कभी आउटडोर शूटिंग के लिए आया ही नहीं। बाद में उन्होंने सम्राट मुखर्जी और माणिक बेदी के साथ फिल्म की शूटिंग पूरी की।

पहलाज निहलानी ने की गोविंदा की हरसंभव मदद की

पहलाज निहलानी के मुताबिक गोविंदा पर जब-जब मुश्किलें आई, उन्होंने एक्टर का साथ दिया । शोला और शबनम बनाकर उन्हें स्टेंड किया । जब उनके बुरे दिन चल रहे थे तो हमने आंखें फिल्म बनाकर उन्हें दनादन फ्लॉप से बाहर निकाला था।

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Border 2 Box Office Collection Day 13: बॉर्डर 2 का निकला दम, 13वें दिन की कमाई सुन चौंक जाएंगे
Dhurandhar 22 देशों में इस मामले में हुई टॉप 10 में शामिल, 7 कंट्री में टॉप पर