परिणीति चोपड़ा की विदाई के लिए द लीला पैलेस पहुंची खास कार, सामने आई तस्वीर

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा जल्दी ही एक-दूसरे को हो गए हैं। उदयपुर के लग्जरी होटल द लीला पैलेस में उनकी शादी की रस्में पूरी हुईं। परिणीति की यहां फॉर्मल विदाई की गई, जिसके लाल रंग की एक कार को सफ़ेद फूलों से सजाया गया।

Gagan Gurjar | Published : Sep 24, 2023 1:10 PM IST / Updated: Sep 24 2023, 07:15 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. परिणीति चोपड़ा अब आधिकारिक तौर पर पॉलिटिशियन राघव चड्ढा की पत्नी बन गई हैं। उनकी शादी की रस्में 'द लीला पैलेस' में पूरी की की गईं। इस बीच 'द लीला पैलेस' के अंदर लाल रंग की एक विंटेज कार देखी गई, जिसे सफ़ेद फूलों से सजाया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस कार में परिणीति चोपड़ा की विदाई होगी। हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं है।बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी इस साल की सबसे चर्चित शादियों में से एक है, जिसे लेकर ना केवल परिणीति के फैन्स, बल्कि राघव चड्ढा के फॉलोअर्स भी काफी एक्साइटेड हैं।

शुक्रवार को ही उदयपुर पहुंच गए थे RagNeeti

शादी के लिए परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शुक्रवार (22 सितम्बर) को अपने-अपने परिवार संग उदयपुर पहुंच गए थे, जहां होटल द लीला पैलेस में उनका भव्य स्वागत किया गया था। शनिवार यानी 23 सितम्बर सुबह 10 बजे परिणीति कीई चूड़ा सेरेमनी के साथ इस बिग फाइट पंजाबी वेडिंग की रस्में शुरू हो गई थीं। शनिवार को ही परिणीति और राघव की मेहंदी और हल्दी सेरेमनी हुई थी और इसी रोज शाम को उनकी संगगीत सेरेमनी रखी गई, जिसे दूल्हा-दुल्हन के साथ-साथ उनके फैमिली मेंबर्स और दोस्तों ने भी खूब एन्जॉय किया। संगीत सेरेमनी ममें परिणीति चोपड़ा ने जहां सिल्वर लहंगे में महफ़िल लूटी तो वहीं राघव चड्ढा ब्लैक ट्राउजर, शर्ट और जैकेट में हैंडसम लग रहे थे।

परिणीति-राघव की शादी में पहुंचीं जानी-मानी हस्तियां

परिणीति और राघव चड्ढा की शादी में शामिल होने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल परिवार समेत पहुंचे हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी फैमिली के साथ वर-वधू को शुभकामनाएं और बधाई देने पहुंचे। इनके अलावा सानिया मिर्जा,  एक्ट्रेस भाग्यश्री, मंजाबी सिंगर और डीजे नवरोज हंस समेत कई पॉपुलर सेलेब्स ने परिणीति और राघव चड्ढा की शादी में पहुंचकर इसे एंन्जॉय किया। करन जौहर फैमिली इमरजेंसी की वजह से इस शादी में शामिल नहीं हो सके।

और पढ़ें…

इस खूबसूरत हीरोइन संग कभी रोमांस नहीं करेगा JAWAN स्टार, जानिए क्यों?

Read more Articles on
Share this article
click me!