
एंटरटेनमेंट डेस्क. शाहरुख़ खान (Shah Rukh khan) की कमबैक फिल्म 'पठान' (Pathaan) को फिल्म क्रिटिक्स का जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिला है। यहां तक कि अक्सर बॉलीवुड फिल्मों की मुखालफत करने वाले स्वघोषित फिल्म क्रिटिक कमाल आर. खान उर्फ़ केआरके (KRK) ने भी इस फिल्म की सराहना की है। उन्होंने फिल्म के पहले हाफ की तारीफ़ की है, लेकिन सेकंड हाफ को ज्यादा अच्छा नहीं बताया है।
केआरके ने दो ट्वीट किए
केआरके ने अपने एक ट्वीट में लिखा है, "इंटरवल हो गया है और अब तक पठान शाहरुख़ खान आग लगा रहे हैं। यह शानदार और फुल एंटरटेनमेंट से भरी फिल्म है। फर्स्ट हाफ के लिए 4 स्टार।"
केआरके ने पूरी फिल्म देखने के बाद फिर एक ट्वीट किया है और लिखा है, "पठान में दो अलग-अलग फ़िल्में हैं। एक फर्स्ट हाफ और दूसरी सेकंड हाफ। पहली फिल्म अच्छी है और दूसरी फिल्म अच्छी नहीं है। दरअसल, यह बड़ी स्टार कास्ट और जीरो स्टोरी के साथ बड़े स्केल की फिल्म है। लेकिन अगर 'KGF 2' और 'पुष्पा' चल सकती हैं तो इसे भी चलना चाहिए। इसलिए मेरी ओर से 2.5 स्टार।"
तरन आदर्श ने बताया ब्लॉकबस्टर
ट्रेड एनालिस्ट और फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने 'पठान' को ब्लॉकबस्टर बताया है। उन्होंने इस फिल्म को 4.5 स्टार दिए हैं और लिखा है, "पठान में सबकुछ है। स्टार पावर, स्टाइल, स्केल, सॉन्ग्स सोल, सब्सटेंस और सरप्राइज और सबसे जरूरी SRK, जो प्रतिशोध के साथ वापस लौटे हैं। यह 2023 की पहली ब्लॉकबस्टर होगी।"
ट्रेड एनालिस्ट सुमित कडेल ने 'पठान' को माउंटेनियस ब्लॉकबस्टर बताया है। उन्होंने इस फिल्म को 5 स्टार दिए हैं। उन्होंने लिखा है, "स्टाइल- सब्सटेंस, देशभक्ति, पठान में सबकुछ है। सुपर एक्शन+ट्विस्ट्स और थ्रिल्स होल्सम एंटरटेनमेंट देती है। शाहरुख़ ने इंटेंसिटी और चार्म से स्क्रीन उड़ा दी।आखिरी 20 मिनट और सलमान खान का कैमियो मॉस हिस्टीरिया पैदा करता है।"
फिल्म क्रिटिक रोहित जायसवाल ने सोशल मीडिया पर 'पठान' को 4.5 स्टार दिए हैं। उन्होंने लिखा है, "शाहरुख़ खान के करियर की सबसे बेहतर एक्शन फिल्म। शाहरुख़ खान की सफल फिल्म का इंतजार फाइनली ख़त्म हुआ। हाई एक्शन, स्टाइल, स्टाइल और स्वैग, एंटरटेनिंग+इंगेजिंग। कुल मिलकर यह बोनाफाइड ब्लॉकबस्टर मटेरियल है।"
4 साल बाद लौटे शाहरुख़ खान
'पठान' से शाहरुख़ खान 4 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटे हैं। सिद्धार्थ आनंद ने एक एक्शन थ्रिलर का निर्देशन किया। दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका है। फिल्म में सलमान खान ने कैमियो किया है।
और पढ़ें…
रिलीज से पहले ही ऑनलाइन लीक हुई शाहरुख़ खान की 'पठान', घबराए मेकर्स ने लगाई यह गुहार
शाहरुख़ खान की कोई फिल्म टॉप 21 मूवीज में भी नहीं , क्या 'पठान' रच पाएगी कमाई का यह इतिहास?
20 महीने बाद ट्विटर पर लौटीं कंगना रनोट, इंटरनेट यूजर ने स्वागत करते हुए कहा- मसाला मिस कर रहा था
67 साल के अनुपम खेर की 'बॉडी' देख अक्षय कुमार ने लिए मजे, बोले- आपने कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।