MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • शाहरुख़ खान की कोई फिल्म टॉप 21 मूवीज में भी नहीं , क्या 'पठान' रच पाएगी कमाई का यह इतिहास?

शाहरुख़ खान की कोई फिल्म टॉप 21 मूवीज में भी नहीं , क्या 'पठान' रच पाएगी कमाई का यह इतिहास?

एंटरटेनमेंट डेस्क. शाहरुख़ खान की कमबैक 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म से SRK को काफी उम्मीदें हैं। क्योंकि अब तक उनकी कोई ऐसी फिल्म नहीं आई है, जो हाईएस्ट ग्रॉसर्स में शामिल हो। इन टॉप 21 फिल्मों में शाहरुख़ की एक भी फिल्म नहीं है...

4 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Jan 25 2023, 10:48 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
121
Image Credit : Social Media

डायरेक्टर एस.एस. राजामौली की तेलुगु फिल्म 'बाहुबली 2 द कन्क्लूजन' का हिंदी वर्जन सबसे कमाऊ हिंदी फिल्मों में टॉप पर है। 2017 में रिलीज हुई इस फिल्म ने लगभग 510.99 करोड़ रुपए की कमाई की थी। फिल्म में प्रभास और राणा दग्गुबती की मुख्य भूमिका थी।

221
Image Credit : Social Media

कन्नड़ फिल्म 'KGF Chapter 2' का हिंदी वर्जन दूसरे नंबर है।  प्रशांत नील के निर्देशन में बनी यश स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 434.70 करोड़ रुपए कमाए थे। फिल्म 2022 में रिलीज हुई थी।

321
Image Credit : Social Media

तीसरे नंबर पर आमिर खान स्टारर 'दंगल' है, जिसका कलेक्शन लगभग 387.78 करोड़ रुपए रहा था। नितेश तिवारी के निर्देशन वाली यह फिल्म 2016 में बड़े पर्दे पर आई थी।

421
Image Credit : Social Media

रणबीर कपूर स्टारर 'संजू' अब तक की चौथी सबसे कमाऊ हिंदी फिल्म है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 342.53 करोड़ रुपए कमाए थे।

521
Image Credit : Social Media

आमिर खान की फिल्म 'पीके' लगभग 340.8 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ पांचवे नंबर पर है। फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था और यह 2014 में रिलीज हुई थी। 

621
Image Credit : Social Media

6ठी सबसे कमाऊ हिंदी फिल्म 'टाइगर जिंदा है' है, जो 2017 में रिलीज हुई थी। अली अब्बास जफर निर्देशित इस फिल्म ने लगभग 339.16 करोड़ रुपए कमाए थे। फिल्म के मुख्य अभिनेता सलमान खान थे।

721
Image Credit : Social Media

सलमान खान स्टारर 'बजरंगी भाईजान' तकरीबन 320.34 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ इस लिस्ट में सातवें नंबर है। कबीर खान के डायरेक्शन वाली यह फिल्म 2015 में बड़े पर्दे पर आई थी। 

821
Image Credit : Social Media

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ अभिनीत 'वॉर' लिस्ट में 8वें नंबर पर है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 317.91 करोड़ रुपए कमाए थे।फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी।

921
Image Credit : Social Media

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म 'पद्मावत' करीब 302.15 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ 9वीं सबसे कमाऊ हिंदी फिल्म है। यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी।

1021
Image Credit : Social Media

10वें स्थान पर सलमान खान स्टारर 'सुल्तान' है। अली अब्बास जफ़र के निर्देशन वाली यह फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर इसने लगभग 300.45 करोड़ रुपए कमाए थे।

1121
Image Credit : Social Media

आमिर खान स्टारर 'धूम 3' ने लगभग 284.27 करोड़ रुपए कमाए थे। लिस्ट में 11वें स्थान पर मौजूद इस फिल्म का डायरेक्शन विजय कृष्ण आचार्य ने किया था और यह 2013 में रिलीज हुई थी।

1221
Image Credit : Social Media

डायरेक्टर ओम राउत की फिल्म 'तान्हाजी : द अनसंग वॉरियर' 2020 में रिलीज हुई थी और यह 12वीं सबसे कमाऊ हिंदी फिल्म है। अजय देवगन स्टारर इस फिल्म ने लगभग 279.55 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

1321
Image Credit : Social Media

'कबीर सिंह' इस लिस्ट में 13वें नंबर पर है, जिसमें शाहिद कपूर की मुख्य भूमिका थी। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर करीब 278.24 करोड़ रुपए कमाए थे।

1421
Image Credit : Social Media

14वीं सबसे कमाऊ हिंदी फिल्म तेलुगु मूवी 'RRR' का हिंदी वर्जन है, जो 2022 में रिलीज हुआ। इस फिल्म का कलेक्शन लगभग 274.31 करोड़ रुपए रहा था। फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर की मुख्य भूमिका थी।

1521
Image Credit : Social Media

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन : शिवा' सूची में 15वें स्थान पर हैं। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2022 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर इसका कलेक्शन करीब 257.44 करोड़ रुपए रहा था।

1621
Image Credit : Social Media

डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने लगभग 252.90 करोड़ रुपए कमाए थे। लिस्ट में 16वें स्थान पर मौजूद 2022 में रिलीज हुई इस फिल्म में अनुपम खेर की मुख्य भूमिका थी। 

1721
Image Credit : Social Media

2019 में रिलीज हुई विक्की कौशल स्टारर 'उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक' अब तक की 17वीं सबसे कमाऊ हिंदी फिल्म है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने लगभग 245.36 करोड़ रुपए कमाए थे।

1821
Image Credit : Social Media

ऋतिक रोशन स्टारर 'कृष 3' अब तक की 18वीं सबसे कमाऊ फिल्म है।  राकेश रोशन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी और इसने लगभग 244.92 करोड़ रुपए कमाए थे।

1921
Image Credit : Social Media

19वें नंबर पर रणवीर सिंह स्टारर 'सिम्बा' है, जिसने लगभग 240.31 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी।

2021
Image Credit : Social Media

अजय देवगन स्टारर 'दृश्यम 2' इस लिस्ट में 20वें नंबर पर है। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने लगभग 240.19 करोड़ रुपए कमाए थे। यह फिल्म 2022 में रिलीज हुई। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Recommended image2
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश
Recommended image3
Dhurandhar 2: टीजर रिलीज होते ही मुश्किल में फंसी रणवीर की फिल्म, आखिर क्या हुआ बवाल?
Recommended image4
Sunny Leone: ड्रेस ने भरी महफिल सनी लियोनी को किया अनकम्फर्टेबल, फिर काम आई पति की समझदारी
Recommended image5
Dhurandhar 2 OTT Release Update: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 कब-किस ओटीटी पर होगी रिलीज, पढ़ें डिटेल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved