VIRAL VIDEO: प्रिटी जिंटा ने भिखारी को किया नजरअंदाज़, भड़के इंटरनेट यूजर्स ने सुनाई खरी-खोटी

VIRAL VIDEO: प्रिटी जिंटा ने भिखारी को किया नजरअंदाज़, भड़के इंटरनेट यूजर्स ने सुनाई खरी-खोटी

Published : Apr 05, 2023, 12:32 PM IST

प्रिटी जिंटा ने एयरपोर्ट के रास्ते में एक दिव्यांग भिखारी को नजरअंदाज किया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इंटरनेट यूजर्स उन पर जमकर भड़ास निकाल रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस और बिजनेस वुमन प्रिटी जिंटा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी वजह से वे इंटरनेट यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। दरअसल, यह वीडियो उस वक्त का है, जब प्रिटी अपनी कार में बैठकर एयरपोर्ट जा रही थीं। इस दौरान  तीन पहिए की साइकिल पर सवार एक दिव्यांग भिखारी पैसों के लालच में उनकी कार के पास पहुंच गया। लेकिन प्रिटी एयरपोर्ट जाने की जल्दी में थीं। उन्हें फ्लाइट  पकड़नी थी इसलिए वे वहां रुके बिना ही आगे बढ़ गईं। लेकिन भिखारी रुका नहीं, उसने प्रिटी जिंटा की कार का पीछा किया। इतना ही नहीं, उसने प्रिटी को भला-बुरा सुनाते हुए उनकी कार का दरवाजा भी पीटा। इस भयावह घटनाक्रम से प्रिटी जाहिरतौर पर घबरा गई होंगी। लेकिन इंटरनेट यूजर्स उन पर ही गुस्सा निकाल रहे हैं और उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। मसलन, एक इंटरनेट यूजर ने लिखा है, "पैसे के अमीर, दिल के गरीब लोग।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "बाहर क्या गई, नखरे स्टार्ट। इंसान जितना भी बड़ा बन जाए, अपना स्तर नहीं भुलाना चाहिए।" एक यूजर ने लिखा है, "वह दूसरे गरीबों को पैसे नहीं देती।" एक यूजर ने पूछा है, "यह किस तरह का व्यवहार है।" बता दें कि 'कोई मिल गया', ‘कल हो ना हो’ और  'दिल से' जैसी फिल्मों की हीरोइन प्रिटी जिंटा आईपीएल टीम द पंजाब किंग्स की मालकिन हैं।

03:13Naseeruddin Shah Controversy: नसीरुद्दीन शाह पर भड़के अन्नू कपूर, 'दिमागी नक्सल' बयान पर क्या बोले?
05:12'दूसरे मुल्क में होते तो नामोनिशान मिट जाता!', प्रदर्शन के बीच विपक्ष पर भड़के अन्नू कपूर
03:42SRFTI Protest Controversy: स्टूडेंट्स के प्रदर्शन पर जमकर भड़कीं प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा
03:35'... तो गाना छोड़ दूंगा', दलेर मेहंदी पर लगे शराब पीने के आरोप, भड़के मीका सिंह ने दी बड़ी चुनौती
03:40DALER MEHNDI CONTROVERSY: दलेर की बेइज्जती पर भड़कीं ‘नदिया के पार’ की गुंजा, लगाई मंत्री को फटकार
04:04Shahrukh Khan Birthday: 60 साल के किंग खान...आधी रात से घर के बाहर फैंस कर रहे बर्थ-डे विश
04:29Salman Khan ने बच्ची को लगाया गले और... ISRL सीजन 2 की लॉन्चिंग पर जमकर की मस्ती
05:57Sardaar Ji 3 : Diljit Dosanjh की Film में Pak Actress Hania Amir पर बवाल, लग सकता Ban
02:26Karisma Kapoor Ex Husband Dies : Polo खेलते समय हुआ Sunjay Kapoor का निधन । Heart Attack
01:2251 की उम्र में ऐसा जलवा, Malaika Arora के White Look ने उड़ाए होश